COVID-19: भारत में कोरोना के 21880 नए केस, 60 मरीजों की संक्रमण से मौत
नई दिल्ली, 22 जुलाई: भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बना हुआ है। रोज हजारों की संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, इस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा होता जा रहा है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो भारत में 21 हजार से भी ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, 21 हजार से ज्यादा लोग डिस्चार्ज भी हुए।
Recommended Video

कोरोना से पिछले 24 घंटे में 60 लोगों की मौत
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 21,880 नए मामले सामने आए हैं, 21,219 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 60 लोगों की मौत हुई है। देश में अब कोरोना के कुल मामले 4,38,47,065 हो चुके हैं। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या 1,49,482 है।
अब तक कुल 5,25,930 लोगों की कोरोना से हो चुकी है मौत
कोरोना से रिकवर हो चुके 4,31,71,653 हैं। वहीं, देश में अब तक कोरोना से कुल 5,25,930 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 2,01,30,97,819 लोग वैक्सीनेशन पा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications