इमरान के बयान पर भारत का पलटवार, नया पाकिस्तान आतंकियों के साथ मंचा साझा करता है
नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को एक वीडियो जारी कर भारत के खिलाफ जहर उगला और युद्ध की खुली धमकी तक दे डाली। इस पर भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। मंगलवार शाम विदेश मंत्रालय की ओऱ से जारी बयान में कहा गया है कि, हमें इस बात का कोई आश्चर्य नहीं है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने पुलवामा में हमारे सुरक्षा बलों पर हमले को आतंकवाद की कार्रवाई मानने से इनकार कर दिया। पाकिस्तान के प्रधान मंत्री ने ना तो इस जघन्य कृत्य की निंदा की और ना ही शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि, पाकिस्तान के पीएम ने इस मामले की जांच करने की पेशकश की है, अगर भारत सबूत देता है तो। यह एक कमजोर बहाना है। 26/11 को मुंबई में हुए भीषण हमले के सबूत भारत ने पकिस्तान को सबूत मुहैया कराए गए थे। इसके बावजूद, मामले में 10 साल बाद भी कोई प्रगति नहीं हुई है। मंत्रालय ने कहा कि, इसी तरह पठानकोट में हुए आतंकी हमले पर भी कोई प्रगति नहीं हुई है।
मंत्रालय ने कहा कि, नए पाकिस्तान हाफिज सईद जैसे आतंकवादियों के साथ सार्वजनिक रूप से मंच साझा करता हैं। जिस पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा मुकदमा चलाया जा रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने बातचीत के लिए बुलाया और आतंकवाद के बारे में बात करने के लिए अपनी तत्परता व्यक्त की है। भारत ने बार-बार कहा है कि वह आतंक और हिंसा से मुक्त माहौल में व्यापक द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होने के लिए तैयार है।
रवीश कुमार ने कहा कि, पाकिस्तान आतंकवाद का सबसे बड़ा शिकार होने का दावा करता है। लेकिन यह सच से बहुत दूर है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इस वास्तविकता से अच्छी तरह परिचित है कि पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र है। यह खेदजनक है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा है कि आतंकवादी हमले पर भारत की प्रतिक्रिया आगामी आम चुनाव से निर्धारित होती है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि, भारत इस झूठे आरोप को खारिज करता है। भारत का लोकतंत्र दुनिया के लिए एक आदर्श है। जिसे पाकिस्तान कभी नहीं समझ पाएगा। हम पाकिस्तान से मांग करते हैं कि वह अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करना बंद करे, और पुलवामा आतंकवादी हमले के अपराधियों और अन्य आतंकवादियों और उनके नियंत्रण वाले क्षेत्रों में सक्रिय आतंकवादी समूहों के खिलाफ विश्वसनीय कार्रवाई करें।
#WATCH MEA Spokesperson Raveesh Kumar reacts to Pakistan PM's statement on #PulwamaTerrorAttack, says 'In this “Naya Pakistan”, Ministers publicly share platforms with terrorists like Hafiz Saeed who have been proscribed by United Nations' pic.twitter.com/FjvQgQ9Z0u
— ANI (@ANI) February 19, 2019












Click it and Unblock the Notifications