Airport closed List: सरकार ने 32 एयरपोर्ट किए बंद, 15 मई तक सभी Domestic Flights रहेंगी स्थगित, देखें लिस्ट

32 Airports closed List Domestic Flights Shut: भारत-पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच नागरिक उड्डयन नियामक (DGCA) ने बड़ा फैसला लेते हुए श्रीनगर और अमृतसर सहित देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों के 32 एयरपोर्ट्स को 15 मई तक के लिए बंद कर दिए हैं। ये सभी 32 एयरपोर्ट्स पर 15 मई तक नागरिक उड़ान संचालन बंद रहेंगी। यानी यहां से अब आप घेरलू विमान (Domestic Flights) नहीं ले सकेंगे। ये फैसला 8-9 मई की दरमियानी रात लिया गया है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और संबंधित विमानन प्राधिकरणों ने एयरमैन को नोटिस (एनओटीएएम) जारी कर सूचना दे दी है। नोटिस में बताया गया है कि उत्तरी और पश्चिमी भारत के 32 हवाई अड्डों को सभी नागरिक उड़ान संचालन के लिए अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की गई है। DGCA ने कहा यह बंद "9 मई, 2025 से 15 मई 2025 तक प्रभावी रहेगा।"

32 Airports closed List

32 Airports closed List: देखें कौन-कौन से 32 एयरपोर्ट किए गए बंद

  • 1. अधमपुर (आदमपुर हवाई अड्डा)
  • 2. अंबाला
  • 3. अमृतसर
  • 4. अवंतीपुर
  • 5. बठिंडा
  • 6. भुज
  • 7. बीकानेर
  • 8. चंडीगढ़
  • 9. हलवारा
  • 10. हिंडन
  • 11. जम्मू
  • 12.जैसलमेर
  • 13. जामनगर
  • 14. जोधपुर
  • 15. कांडला
  • 16. कांगड़ा (गग्गल)
  • 17. केशोद
  • 18. किशनगढ़
  • 19. कुल्लू मनाली (भुंतर)
  • 20. लेह
  • 21. लुधियाना
  • 22. मुंद्रा
  • 23. नलिया
  • 24. पठानकोट
  • 25. पटियाला
  • 26. पोरबंदर
  • 27. राजकोट (हीरासर)
  • 28. सरसावा
  • 29. शिमला
  • 30. श्रीनगर
  • 31.थोईस
  • 32.उत्तरलाई
32 Airports closed List

Air travel advisory: डीजीसीए ने यात्रियों के लिए क्या-क्या कहा?

डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने बताया कि दिल्ली और मुंबई फ्लाइट जोन में 25 एयर ट्रैफिक रूट्स को "ऑपरेशनल कारणों" से बंद किया गया है। ये रूट 14 मई रात 11:59 यूटीसी तक बंद रहेंगे। इससे एयरलाइंस को वैकल्पिक रास्तों से उड़ानें संचालित करने की सलाह दी गई है।

यह बंद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित एटीसी (Air Traffic Control) की निगरानी में की जा रही है, ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो।

डीजीसीए ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे, यात्रा करने से पहले अपने एयरलाइंस से संपर्क करें। हालांकि देश के बड़े एयरपोर्ट्स खुले हैं। लेकिन दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद समेत कई एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यात्रियों के सामनों की क्रॉस चेकिंग की जा रही है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने विमान के समय से कम से कम तीन घंटा पहले एयरपोर्ट पर पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+