Pahalgam हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच साइबर मोर्चे पर बढ़ा गतिरोध, एयरस्पेस को लेकर भी सख्ती

India Pakistan Conflict: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव सिर्फ सीमाओं तक सीमित नहीं रहा। बल्कि इसका असर अब साइबरस्पेस और एयरस्पेस पर भी साफ देखा जा रहा है।

पिछले कुछ दिनों में दोनों देशों के समर्थक हैकटिविस्ट समूहों द्वारा एक-दूसरे के डिजिटल सिस्टम को निशाना बनाने की घटनाएं सामने आई हैं। भारत समर्थक हैकिंग समूह 'इंडिया साइबर फोर्स' ने कई पाकिस्तानी सरकारी और निजी डेटाबेस तक पहुंच बनाने का दावा किया है।

India pakistan

वहीं, पाकिस्तान स्थित समूह 'टीम इनसेन पाक' ने भारतीय सेना के एक नर्सिंग कॉलेज की वेबसाइट हैक कर उस पर आपत्तिजनक संदेश पोस्ट किए। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने भारत में एक दुर्भावनापूर्ण पीडीएफ दस्तावेज़ की पहचान की है, जिसका शीर्षक था: "पहलगाम आतंकवादी हमले के संबंध में रिपोर्ट और अपडेट।

यह फाइल संभावित रूप से संवेदनशील जानकारी चुराने के लिए भेजी गई थी। सरकारी अधिकारियों का कहना है कि भारत ने पिछले सप्ताह पाकिस्तान की ओर से किए गए कई साइबर हमलों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया। इसके अतिरिक्त, देश में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर पाकिस्तानी झंडों वाले भ्रामक और हानिकारक विज्ञापनों में 10-15% तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

वहीं, दोनों देशों के बीच तनाव के चलते एयरस्पेस पर भी असर पड़ा है। भारत सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि उसने पाकिस्तानी एयरलाइनों के लिए अपना हवाई क्षेत्र 30 अप्रैल से 23 मई तक के लिए बंद कर दिया है। यह निर्णय पाकिस्तान द्वारा कश्मीर में पर्यटकों पर हुए हमले के बाद भारतीय विमानों के लिए अपने एयरस्पेस पर प्रतिबंध लगाने के कुछ दिनों बाद लिया गया।

इस बीच, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत के दौरान इस हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता के भारत द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। शरीफ के कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि पाकिस्तान किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करता।

हालांकि, पाकिस्तान द्वारा किए गए सीजफायर उल्लंघन के बाद LOC के कई सेक्टरों में गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय सेना ने स्थिति पर कड़ी नजर बनाई हुई है। दरअसल, पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार एक्शन मोड में है और पाकिस्तान पर सख्त फैसले ले रही है। इस बीच, नियंत्रण रेखा पर तनाव बढ़ता जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+