Seema Haider News: भारत के सामने घुटनों पर पाक! सीमा हैदर की बहन गिड़गिड़ाई- 'वापस लौट आ, कोई नहीं मारेगा'
India PAK Ceasefire: जब भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया, तो पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया। 72 घंटे में कई बार उसने ड्रोन और मिसाइल हमले किए, लेकिन भारत ने हर बार उसका जवाब न सिर्फ दिया, बल्कि दो कदम आगे बढ़कर दिया।
जब कुछ नहीं बचा तो पाकिस्तान अमेरिका की शरण में गया और अब डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता से पाकिस्तान युद्धविराम पर राजी हो गया। लेकिन इस बीच पाकिस्तान की एक और बेबसी सामने आई - सीमा हैदर (Seema Haider) की बहन रीमा की रोते हुए अपील।

'तुझे कोई नहीं मारेगा... वापस लौट आ'
सोशल मीडिया पर सीमा हैदर की बहन रीमा का एक वीडियो वायरल (Reema Haider Viral Video) हो रहा है। वीडियो में वह फूट-फूटकर रो रही है और अपनी बहन से कह रही है, 'तूने गलती की है, लेकिन अब भी वक्त है... वापस आ जा। गुलाम तुझे मारेगा नहीं, तेरे बच्चे तुझे याद कर रहे हैं।'
रीमा कह रही है कि वो दिन-रात रोती है, नींद नहीं आती। उसे लगता है कि उसकी बहन का भारत में कोई भविष्य नहीं है और वहां उससे जबरदस्ती नारे लगवाए जा रहे हैं। 'पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने वाली तू, असल में पाकिस्तान के खून से ही बनी है,' रीमा का यह डायलॉग सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है।
'मोदी जी, योगी जी... मेरी बहन को घर भिजवा दो'
वीडियो में रीमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Narendra Modi) और सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) से भी अपील की है कि वो उसकी बहन की वापसी में मदद करें। उसने दावा किया कि सीमा को भारत में डरा धमकाकर चुप करा दिया गया है। रीमा बार-बार कह रही है कि 'अब ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत में हालात खराब हैं, तू बच्चों को लेकर मत रह वहां... वापस लौट आ।'
सीमा हैदर की चुप्पी भी अब खतरनाक लग रही है
सीमा हैदर, जो कुछ वक्त पहले तक हर दूसरे दिन वीडियो पोस्ट करती थी, अब एकदम खामोश है। पहलगाम अटैक और ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद से उसने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। ना कोई नया वीडियो, ना कोई बयान। सूत्रों के मुताबिक, सीमा को डर सता रहा है कि अब भारत सरकार उसे वापस पाकिस्तान न भेज दे।
2023 में अवैध तरीके से भारत आई थी सीमा
याद दिला दें कि सीमा हैदर साल 2023 में नेपाल के रास्ते भारत आई थी। यहां आकर उसने नोएडा के सचिन मीणा से शादी कर ली और वहीं रहने लगी। पाकिस्तान में उसके पति गुलाम और बच्चे छूट गए, लेकिन सीमा ने मोहब्बत को चुन लिया। अब वही मोहब्बत शायद उसे भारी पड़ती नजर आ रही है।
पाकिस्तान की हालत आज ऐसी हो चुकी है कि सीमा जैसे लोग भी डरे हुए हैं और उनके अपने ही रो-रोकर वापस बुला रहे हैं। भारत की कूटनीति और सैन्य ताकत ने साफ कर दिया है कि अब कोई भी हमला 'एक्ट ऑफ वॉर' माना जाएगा - और जवाब उसी भाषा में मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications