अकाउंट की जानकारी मांगने में भारत दुनियाभर में नंबर वन, ट्विटर ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट जारी
नई दिल्ली, 15 जुलाई: नए आईटी नियमों को लेकर भारत सरकार और माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के बीच विवाद जारी है। इस बीच ट्विटर ने अपनी ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट जारी की। जिसके मुताबिक ट्विटर से जुड़े अकाउंट की जानकारी लेने के लिए भारत से सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं। वहीं पूरी दुनिया के आंकड़ों को देखें तो उसमें भारत की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत है। इसके बाद जापान का नंबर है, जहां सरकार और प्रशासन ने सबसे ज्यादा कंटेंट हटाने और अकाउंट की जानकारी मांगने की रिक्वेस्ट डाली थी।
Recommended Video

ट्विटर के मुताबिक जुलाई-दिसंबर 2020 की अवधि के दौरान 131,933 अकाउंट से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के लिए 38,524 कानूनी मांगें मिलीं। इन ग्लोबल कानूनी मांगों के 29 प्रतिशत के जवाब में प्लेटफॉर्म ने कुछ या सभी रिपोर्ट की गई सामग्री को रोक या फिर हटा दिया। वहीं अमेरिका ने ग्लोबल इमरजेंसी रिक्वेस्ट्स की हाईएस्ट वॉल्यूम का 34 प्रतिशत, जापान ने 17 प्रतिशत, और दक्षिण कोरिया ने 16 प्रतिशत किया।
ट्विटर ने अपने ब्लॉग में कहा कि पिछले साल हमने दुनियाभर में काफी निगेटिव चीजें देखीं। जिसमें कोरोना वायरस भी शामिल था। इस दौरान ये भी देखा गया कि कई सरकारों ने इंटरनेट के एक्सेस खासकर ट्विटर को सीमित करने की कोशिश की। ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट में बताया गया कि दुनियाभर में कुल जितनी कानूनी मांगों के आवेदन आए थे, जिसमें से 94 प्रतिशत सिर्फ पांच देशों से थे। जिसमें जापान, भारत, रूस, तुर्की और दक्षिण कोरिया शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications