अप्रैल तक बाजार में आम लोगों के लिए उपलब्ध होगी स्वदेशी कोरोना वैक्सीन!

नई दिल्ली। भारत को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कोरोनो वायरस वैक्सीन की पहली खेप जनवरी के अंत तक और फरवरी के शुरुआत में मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर सरकार पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की वैक्सीन को आपातकालीन स्वीकृति देने की योजना बना रही है। सरकार की सीरम इंस्टीट्यूट के साथ कीमत पर बातचीत चल रही है। जिसने ब्रिटिश-स्वीडिश दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका के साथ मिलकर भारत में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के कोविड-19 वैक्सीन का निर्माण किया है।

Recommended Video

    India में कब आएगी Corona Vaccine,Health Minister DR. Harsh Vardhan ने दी ये जानकारी | वनइंडिया हिंदी
    सरकार को सस्ती मिलेगी कोरोना वैक्सीन

    सरकार को सस्ती मिलेगी कोरोना वैक्सीन

    सीरम इंस्टीट्यूट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने हाल ही में कहा था कि उनकी कंपनी आम जनता के लिए लगभग 500-600 रुपये में दो-शॉट वाली COVID-19 वैक्सीन बेच सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को कम कीमत पर वैक्सीन मिलेगा, शायद दो-शॉट वाले टीके की एमआरपी का लगभग $ 3-4 (रु 220) होगी। पूनावाला ने कहा कि अगर योजना के अनुसार चीजें चलती हैं, तो कोरोनो वायरस टीका जनवरी या फरवरी के शुरु में उपलब्ध होगा। मार्च या अप्रैल में, टीका आम जनता के लिए बाजार में प्रवेश आ जाएगा।

    जनवरी के अंत या फरवरी से शुरू में वैक्सीन का पहला लॉट आ जाएगा

    जनवरी के अंत या फरवरी से शुरू में वैक्सीन का पहला लॉट आ जाएगा

    ब्रिटेन में अनुमोदन प्राप्त करने के बाद SII दिसंबर में वैक्सीन के लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) में आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण के लिए आवेदन करेगा। सीरम इंस्टीट्यूट ने देश में अपने चरण -3 का परीक्षण समाप्त कर दिया है और अनुवर्ती डेटा जल्द ही शुरू होने की संभावना है। अगर सीरम इंस्टीट्यूट दिसंबर में इमर्जेंसी मंजूरी ले लेती है हम मान सकते हैं कि जनवरी के अंत या फरवरी से शुरू में वैक्सीन का पहला लॉट आ जाएगा।

    कोरोना वॉरियर्स को पहली मिलेगी वैक्सीन

    कोरोना वॉरियर्स को पहली मिलेगी वैक्सीन

    अदार पूनावाला ने कहा था कि ये वैक्सीन फरवरी तक बाज़ार में आ जाएगी। एक कार्यक्रम में पूनावाला ने कहा था कि 2021 की पहली तिमाही में वैक्सीन की करीब 30 से 40 करोड़ खुराक उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने ये भी कहा था कि स्वास्थ्य कर्मियों और बुजुर्गों के लिए ऑक्सफोर्ड कोविड-19 का टीका अगले साल फरवरी तक दिया जाएगा। टीके की खेप मिलने व टीकाकरण शुरू करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+