तबाही मचाने को तैयार कोरोना? 24 घंटे में आए 656 नए कोविड के मामले, एक की मौत
कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हर दिन इसके मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 3,742 हो गए हैं। जबकि कुल कसेलोड 4.50 करोड़ (4,50,08,620) हो गया है।
देश में बीते 24 घंटे के दौरान 656 नए कोविड के मामले सामने आए हैं। जबकी, केरल में बीते 24 घंटे में कोविड से एक मरीज की मौत की सूचना मिली है। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,33,333 हो गई है। कोविड के मामले में मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,71,545 हो गई है और राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत है।

कोविड-19 के केस बढ़ने के बीच इसके नए वेरिएंट JN.1 ने चिंता बढ़ा दी है। भारत में अब तक नए कोविड वैरिएंट के 22 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही पूरे देश में चिंता बढ़ गई है। इस नए वेरिएंट का पहला केस केरल में 79 साल की महिला में मिला था। अभी तक नए वेरिएंट के कुल मामलों में से, 19 गोवा में, एक-एक केरल और महाराष्ट्र में पाए गए हैं, जबकि एक मामले की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने जेएन.1 वैरिएंट जो ओमीक्रॉन वायरस का वंशज है को 'वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' के रूप में वर्गीकृत किया है। हालांकि, वैश्विक स्वास्थ्य निकाय ने इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान साक्ष्यों के आधार पर JN.1 का ओवरऑल रिस्क कम है।
यह भी देखें: क्या कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के लिए बनाई जाएगी नई वैक्सीन? AIIMS के डॉ. गुलेरिया ने दिया बड़ा अपडेट
विशेषज्ञों ने जहां खांसी, सर्दी, गले में दर्द, सिरदर्द, दस्त और हल्की सांस फूलने जैसे लक्षणों पर ध्यान देने और एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी है। वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि इस समय घबराने की जरूरत नहीं है। एम्स के पूर्व निदेशक और वरिष्ठ पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. रणदीप गुलेरिया के अनुसार, जेएन.1 अधिक संक्रामक है लेकिन यह गंभीर संक्रमण या अस्पताल में भर्ती होने का कारण नहीं बन रहा है।
यह भी देखें: 'इंसान और वायरस के बीच की लड़ाई', नए Covid सब वैरिएंट JN.1 को लेकर AIIMS डॉक्टरों ने चेताया












Click it and Unblock the Notifications