UNHRC में भारत ने पाकिस्तान को दिखाया आईना, PoK में हो रहे मानवाधिकार हनन का उठाया मुद्दा
जिनेवा: भारत ने गुरुवार को यूएनएचसीआर में एक बार पाकिस्तान को आईना दिखाया। भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव कुमम देवी ने पाकिस्तान को ना सिर्फ जम्मू-कश्मीर में दखल को लेकर लताड़ा बल्कि उसके अंदर आने वाले पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर(पीओके) को लेकर भी निशाने पर लिया। कुमम मिनी देवी ने यहां उसके संरक्षण में चल रहे दमन चक्र की याद दिलाई।

Recommended Video
जिनेवा में चल रहे यूएनएचसीआर के सत्र में कुमम मिनी देवी जम्मू और कश्मीर में हमारा निर्णय हमारे संप्रभु अधिकारों के भीतर है। ये भारत का आतंरिक मामला है। हमारे फैसले को गलत बताने की पाकिस्तान की कोई भी कोशिश उसकी क्षेत्रीय महत्वाकांक्षाओं को छिपा नहीं सकती। उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर पाकिस्तान के विरोध पर ये बातें कही।
कुमम मिनी देवी ने आगे कहा कि मुझे अब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और अन्य क्षेत्रों पर आने दें। पाकिस्तान के संरक्षण में यहां लोगों लापता हो रहे हैं। हिरासत में बलात्कार, कत्ल हो रहे हैं। मानवाधिकार कार्यकर्ताओ और पत्रकारों को खामोश कराने के लिए उत्पीड़न किया जा रहा है। गिलगित-बाल्टिस्तान में विरोध को दबाने के लिए तरह तरह की यातनाएं दी जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications