India International Trade Fair 2026: 'विकास और विरासत' थीम पर भारत मंडपम में होगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला

India International Trade Fair 2026: इस वर्ष देश की राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में 'विकास और विरासत' की स्पेशल थीम के साथ अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन (IITF 2026) का आयोजन किया जा रहा है।

इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (ITPO) द्वारा आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF 2026) का आयोजन 13 से 27 नवंबर 2026 तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में किया जाएगा। इस वर्ष मेले की मुख्य विषय-वस्तु (Theme) "विकास और विरासत" (Vikas aur Virasat) रखी गई है, जो भारत की तकनीकी व औद्योगिक प्रगति को उसकी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और हस्तशिल्प के साथ जोड़ती है।

IITF 2026

आयोजन कब से कब तक - कैसे मिलेगी एंट्री?

यह अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF 2026) दिल्ली के भारत मंडमप में 13-27 नवंबर 2026 तक चलेगा। मेले का उद्घाटन 13 नवंबर शुक्रवार को होगा। उसके बाद 14-18 नवंबर तक यह मेला केवल व्यापारी, खरीदार, डिस्ट्रीब्यूटर और संस्थाओं के अतिथियों के लिए ओपन रहेगा। 19-27 नवंबर तक आम नागरिक, परिवार, छात्र यानी कि हर कोई जा सकता है। मेला में एंट्री के लिए काउंटर से पास लेना जरूरी होगा।

प्रतिभागी राज्य और अंतर्राष्ट्रीय सहभागिता

मेले में 3,500 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें केंद्रीय मंत्रालय, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, MSMEs, स्टार्टअप्स और वैश्विक भागीदार शामिल हैं।

  • पार्टनर राज्य (Partner States): बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश।
  • फोकस राज्य (Focus States): असम, दिल्ली, झारखंड और पश्चिम बंगाल।
  • अंतरराष्ट्रीय भागीदारी: विदेशी व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल और वैश्विक ब्रांड भी अपनी प्रदर्शनियां लगाएंगे।

इस बार क्या होगा खास? (नई आकर्षण और सुविधाएं)

1. हॉल ऑफ इंस्पिरेशन (Hall of Inspiration - स्टार्टअप्स के लिए): स्टार्टअप्स और नए उद्यमों को रियायती दरों पर जगह दी गई है। इसमें डीप टेक, रोबोटिक्स, एआई, स्पेस टेक्नोलॉजी, रक्षा (iDEX) और एविएशन क्षेत्रों के नवाचार प्रदर्शित होंगे।
2. सांस्कृतिक प्रस्तुतियां व संगीत कार्यक्रम: इस बार टिकट आधारित सांस्कृतिक और संगीतमय शो आयोजित किए जाएंगे।
3. किड्स प्ले ज़ोन और फूड कोर्ट: बच्चों के लिए समर्पित खेल क्षेत्र और पूरे परिसर में फैला आधुनिक फूड एंड बेवरेज (F&B) ज़ोन बनाया गया है।

IITF 2026 के लिए भारत मंडपम कैसे पहुंचे?

मेले में आने वाले आगंतुकों के लिए निकटतम मेट्रो स्टेशन दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर स्थित सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन है, जहाँ से भारत मंडपम के लिए सीधी पहुंच उपलब्ध है। टिकट और अन्य दिशा-निर्देशों की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट itpo.gov.in/iitf पर उपलब्ध होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+