Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

India Housing Trend 2026: चेन्नई-गुरुग्राम में बड़े फ्लैट्स की डिमांड, मुंबई क्यों है पीछे?

India Housing Trend 2026: पिछले कुछ सालों में रियल स्टेट बाजार में बड़ा बदलाव आया है। मेट्रो सिटी ही नहीं टीयर-2 शहरों में भी लग्जरी फ्लैट कल्चर जोर पकड़ता दिख रहा है। जयपुर, लखनऊ और इंदौर जैसे शहरों में हाई राइज बिल्डिंग और लग्जरी विला की संख्या बढ़ी है। लग्जरी हाउसिंग की मांग में तेज उछाल के साथ अब फ्लैट्स का आकार भी लगातार बढ़ रहा है। देश के टॉप 7 शहरों में पहले की तुलना में बड़े और प्रीमियम घर बनाए जा रहे हैं।

एनारॉक (Anarock) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बीते दो साल में इन प्रमुख शहरों में अपार्टमेंट का औसत आकार करीब 17% बढ़ा है। जहां 2023 में औसत फ्लैट साइज 1,420 वर्ग फुट था, वहीं 2025 तक यह बढ़कर लगभग 1,676 वर्ग फुट हो गया। सिर्फ पिछले एक साल में ही औसत आकार में 8% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

India Housing Trend 2026

India Housing Trend 2026: एनसीआर में सबसे ज्यादा दिखा ट्रेंड

- एनसीआर इस ट्रेंड में सबसे आगे रहा है। यहां 2023 में औसत फ्लैट साइज 1,890 वर्ग फुट था, जो 2025 तक करीब 30% बढ़कर 2,466 वर्ग फुट पहुंच गया।

- बाजार में आने वाली नई परियोजनाओं में करीब 80% हिस्सेदारी लग्जरी सेगमेंट की है, जहां बड़े घर और आधुनिक सुविधाएं दी जा रही हैं।

Housing Trend 2026: चेन्नई में फ्लैट्स के औसत आकार में बढ़ोतरी

चेन्नई में पिछले दो साल में फ्लैट्स के औसत आकार में 24% की वृद्धि दर्ज की गई है। 2023 में जहां औसत साइज 1,260 वर्ग फुट था, वह 2025 में करीब 1,561 वर्ग फुट हो गया। बेंगलुरु में भी दो वर्षों में 21% की बढ़ोतरी देखी गई, जिससे औसत फ्लैट साइज 1,484 वर्ग फुट से बढ़कर लगभग 1,790 वर्ग फुट पहुंच गया। हैदराबाद में भी औसत फ्लैट साइज में 13% का इजाफा हुआ है। 2023 में 2,299 वर्ग फुट का औसत साइज 2025 में 2,600 वर्ग फुट से अधिक हो गया। खास बात यह है कि 2024 और 2025 के बीच हैदराबाद में 24% की 'डबल डिजिट' ग्रोथ दर्ज की गई।

Mumbai Flats: मुंबई में अब भी छोटे घर

मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में अभी भी फ्लैट्स का औसत आकार टॉप 7 शहरों में सबसे छोटा है। 2025 में यहां औसत साइज 904 वर्ग फुट दर्ज किया गया। हालांकि 2023 के मुकाबले इसमें 12% की वृद्धि हुई है। देश के प्रमुख शहरों में बड़े और लग्जरी घरों की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिससे रियल एस्टेट बाजार का रुख बदलता नजर आ रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+