मसूद अजहर के मुद्दे पर भारत ने चीन को लताड़ा
नई दिल्ली। भारत ने चीन को यूनाइटेड नेशंस में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर को बैन करने के उसके प्रस्ताव में अड़ंगा डालने के लिए चीन को फटकार लगाई है।

मसूद अजहर पठानकोट आतंकी हमले का साजिशकर्ता है और भारत ने फरवरी में पहली बार यूएन से उस पर बैन लगाने का अनुरोध किया था।
भारत ने चीन को फटकार लगाते हुए कहा है कि उसने मसूद अजहर को बैन कराने का कदम उसकी समझ के बाहर है।
पठानकोट हमले के साजिशकर्ता मसूद अजहर का हमदर्द चीन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा है कि भारत इस बात से काफी निराश है कि मसूद अजहर को सिक्योरिटी काउंसिल की एक कमेटी में लिस्टेड करने के भारत की एप्लीकेशन पर एक तकनीकी रोक लगा दी गई है।
इस कमेटी की स्थापना सिक्योरिटी काउंसिल के प्रस्ताव नंबर 1267, 1989 और 2253 के तहत हुई है।
उन्होंने कहा कि यह भारत की समझ से परे है कि पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद को सिक्योरिटी काउंसिल में उसकी ज्ञात आतंकवादी गतिविधियों के लिए बैन किया गया था, लेकिन इसके चीफ को बैन करने पर तकनीकी रोक लगा दी गई है।
चीन ने मसूद अजहर पर बैन का विचार कर रही कमेटी से अनुरोध किया था वह इस पर फिलहाल रोक लगा दे।
दो जनवरी को पठानकोट वायुसेना ठिकाने पर आतंकवादी हमले के बाद भारत ने फरवरी में यूनाइटेड नेशंस को एक चिट्ठी लिखकर अजहर को अलकायदा बैन कमेटी के तहत लिस्टेड करने के लिए तुरंत कार्रवाई की अपील की थी।












Click it and Unblock the Notifications