5 अप्रैल से लीजिए हवाई जहाज का मजा ट्रेन में
लखनऊ। देश को पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस मिल गयी है। यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से आगरा कैंट के बीच चलेगी। गतिमान एक्सप्रेस 5 अप्रैल से चलेगी। रेल मंत्री सुरेश प्रभु इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर 5 अप्रैल को रवाना करेंगे। इस ट्रेन को आगरा से निजामुद्दीन जाने में सिर्फ 100 मिनट का समय लगेगा।

160 किलीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार
इसकी रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

आगरा कैंट से निजामुद्दीन के बीच चलेगी
हजरत निजामुद्दीन से आगरा कैंट स्टेशन के बीच चलेगी।

कोच में झटके नहीं लगेंगे
इस ट्रेन में अल्ट्रा मॉडर्नन 12 कोच लगे हैं और इसके इंजन की क्षमता 5400 हॉर्स पावर है। कोच में झटके महसूस कम होंगे।

एयर हॉस्टेस परोसेंगी खाना
इस ट्रेन में प्लेन की ही तरह एयर हॉस्टेस खाना परोसेंगी, फ्लाइट की ही तरह एयर हॉस्टेस की ड्रेस में होंगी हॉस्टेस।

वाई-फाई
ट्रेन में वाई-फाई की सुविधा भी होगी।

हफ्ते में सिर्फ 6 दिन चलेगी
हफ्ते में छह दिन चलेगी, शुक्रवार को नहीं चलेगी, शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है।

यह होगा ट्रेन का समय
निजामुद्दीन से सुबह 8.10 बजे चलेगी और आगरा कैंट 9.50 पर पहुंचेगी, इस दौरान यह ट्रेन कहीं नहीं रुकेगी ।शाम 5.50 पर आगरा कैंट से चलेगी और शाम को 7.30 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी।

690 रुपए किराया
इस ट्रेन का किराया 690 रुपए होगा, एग्जेक्युटिव क्लास का किराया 1365 रुपए होगा।












Click it and Unblock the Notifications