Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हाथ लगा जैकपॉट, कटघोरा में खुलेगी देश की पहली लीथियम खदान, बदल जायेगी छत्तीसगढ की तकदीर

Chhattisgarh Lithium Mine: छत्तीसगढ़ के कटघोरा में लिथियम का एक बड़ा भंडार खोजा गया है। इस खोज से चीन से लिथियम आयात पर भारत की निर्भरता में उल्लेखनीय कमी आने और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) निर्माण लागत में कमी आने की आशा है। वर्तमान में, भारत अपनी आवश्यकता का एक बड़ा हिस्सा लिथियम चीन से आयात करता है।

भारत का लक्ष्य अगले चार वर्षों में ईवी के लिए तीसरा सबसे बड़ा बाजार बनना है। इस प्रकार लिथियम भंडारों को उपयोगी बैटरी सेल में विकसित करना कई चरणों वाली एक जटिल प्रक्रिया है। फिर भी, घरेलू लिथियम भंडार होना भारत की अर्थव्यवस्था और इसके बढ़ते ईवी उद्योग के लिए एक बड़ा कदम है।

chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंगलवार को नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित नेशनल मिनिरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट की 6ठवीं गवर्निंग बॉडी मीटिंग में हिस्सा लिया। इस बैठक में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी की अध्यक्षता में खनिजों का दोहन और उनके उपयोग के साथ प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण पर चर्चा हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित कटघोरा क्षेत्र की भी चर्चा हुई। जिओलाजिकल सर्वे आफ इंडिया ने कटघोरा के लगभग 250 हेक्टेयर क्षेत्र में लीथियम के बड़ा भंडार होने की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें Chenab Rail Bridge: दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का बढ़ा गौरव, फहराया गया 735 मीटर लंबा तिरंगा, देखे वीडियो

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रतिनिधि के रूप में बैठक में उपस्थित रहने वाले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जानकारी देते हुए कहा है कि कटघोरा में शीघ्र ही शुरू होने वाली लीथियम की खदान देश की पहली लीथियम खदान होगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में लीथियम एक अहम धातु है, जिससे राज्य और देश विकास की नई दिशा की तरफ अग्रसर होंगे। उन्होंने कहा कि लीथियम खदान के शुरु हो जाने से छत्तीसगढ़ आने वाले समय में देश के अग्रणी राज्यों में से एक होगा और विकसित भारत, 2047 के योगदान में छत्तीसगढ़ के लीथियम भंडार का बड़ा योगदान होगा।

यह भी पढ़ें Haryana Election 2024: मैं न तो रिटायर्ड हूं और न ही थका हूं, CM पद की दावेदारी पर बोले भूपिंदर सिंह हुड्डा

प्रारंभिक सर्वे में 2 हजार पीपीएम लिथियम कन्टेन्ट पाया गया

गौरतलब है कि भारत सरकार के खान मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ सहित बिहार, गुजरात, झारखण्ड, ओडिशा, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर में स्थित 20 क्रिटिकल एंड स्ट्रेटेजिक मिनरल ब्लॉक्स का ई-नीलामी के माध्यम से आबंटन हेतु एमएसटीसी पोर्टल में एनआईटी जारी किया गया है। इन 20 ब्लॉक्स में से छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित कटघोरा क्षेत्र में लिथियम एंड आरईई ब्लॉक भी शामिल है।

लगभग 250 हेक्टेयर क्षेत्र में जीएसआई द्वारा प्रारंभिक सर्वे में लगभग 10 पीपीएम से 2 हजार पीपीएम लिथियम कन्टेन्ट पाया गया है। ब्लॉक में रेयर अर्थ एलिमेंट की भी उपस्थिति पाई गई है। क्रिटिकल एंड स्ट्रेटेजिक मिनरल्स की आवश्यकता रिन्यूवेबल एनर्जी, रक्षा, कृषि, फार्मास्युटिकल, उच्च-तकनीकी इलेक्ट्रानिक्स, दूरसंचार, परिवहन आदि में होती है। इस खनिज के मामलों में वर्तमान में देश आयात पर निर्भर है।

भारत को ईवी उद्योग में सिरमौर बनाने में करेगा मदद

यह खोज देश के ईवी उद्योग के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है। देश का वार्षिक लिथियम-आयन बैटरी बाजार वित्त वर्ष 21 में 2.6 गीगावाट घंटा से बढ़कर वित्त वर्ष 30 तक 116 गीगावाट घंटा होने का अनुमान है, जिसमें ईवी इस बाजार का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा बनाते हैं। ज्ञात हो कि बोलीविया में 21 मिलियन टन के साथ दुनिया भर में सबसे बड़ा लिथियम भंडार है, उसके बाद अर्जेंटीना, चिली और संयुक्त राज्य अमेरिका का स्थान है। मात्र 5.1 मिलियन टन भंडार होने के बावजूद, चीन वैश्विक बाजार पर हावी है।

यह भी पढ़ें World Elephant Day: हाथी कब बनेगा साथी? छत्तीसगढ़ में मानव हाथी संघर्ष रोकने के सारे प्रयास विफल, आंकड़े और तथ्य

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+