Venezuela के राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तारी पर भारत ने तोड़ी चुप्पी, जारी की ये सख्त एडवाइजरी
वेनेजुएला में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अब भारत सरकार की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस पूरे घटनाक्रम पर 'गहरी चिंता' व्यक्त करते हुए एक महत्वपूर्ण बयान जारी किया है।
विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि वेनेजुएला में जो कुछ भी हो रहा है, वह चिंता का विषय है और भारत इस पर बारीकी से नजर रख रहा है। भारत सरकार ने स्पष्ट किया कि उसकी प्राथमिकता वेनेजुएला के आम लोगों की सुरक्षा और भलाई है।
मंत्रालय ने सभी पक्षों से अपील की है कि वे हिंसा के बजाय बातचीत और शांतिपूर्ण तरीके से मसलों को सुलझाएं, ताकि क्षेत्र में स्थिरता बनी रहे।

नार्को-टेररिज्म के खिलाफ के खिलाफ कार्रवाई
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब शनिवार को डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाली अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला की राजधानी काराकास में एक बड़ा ऑपरेशन चलाकर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया। अमेरिका ने इसे 'नार्को-टेररिज्म' (नशीली दवाओं के जरिए आतंकवाद) के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई बताया है। मादुरो को वेनेजुएला से बाहर ले जाया गया है, जिसके बाद ट्रंप ने घोषणा की कि सत्ता हस्तांतरण होने तक अमेरिका ही वेनेजुएला का प्रशासन संभालेगा।
भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी
हालात की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार ने वेनेजुएला जाने वाले भारतीयों के लिए सख्त चेतावनी जारी की है:
- गैर-जरूरी यात्रा न करें: भारतीयों को सलाह दी गई है कि वे फिलहाल वेनेजुएला की किसी भी गैर-जरूरी यात्रा से पूरी तरह बचें।
- सतर्कता बरतें: जो भारतीय नागरिक पहले से ही वेनेजुएला में मौजूद हैं, उन्हें अत्यधिक सावधानी बरतने और अपनी आवाजाही को कम से कम रखने के लिए कहा गया है।
- दूतावास से संपर्क: काराकास स्थित भारतीय दूतावास लगातार वहां रह रहे भारतीय समुदाय के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान करने की कोशिश कर रहा है।
इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी
यदि कोई भारतीय नागरिक वेनेजुएला में फंसा है या उसे मदद की जरूरत है, तो वह इन माध्यमों से संपर्क कर सकता है:
- ईमेल: [email protected]
- फोन नंबर: +58-412-9584288












Click it and Unblock the Notifications