Sipri रिपोर्ट का बड़ा दावा, भारत लंबी दूरी के हथियार कर रहा तैयार, चीन की चुनौती से निपटने की बड़ी तैयारी
चीन की बढ़ती चुनौती को देखते हुए भारत लंबी दूरी के हथियारों को तैयार कर रहा है। सिपरी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत अपनी परमाणु क्षमता को भी बढ़ाने का काम कर रहा है।
जिस तरह से चीन लगातार एलएसी पर अपनी ताकत को बढ़ा रहा है उसके बाद भारत ने भी अपनी रणनीति में बदलाव किया है। जो ताजा रिपोर्ट सामने आई है उसके अनुसार भारत ने अपनी परमाणु क्षमता को मजबूत करना शुरू कर दिया है। भारत खासतौर पर लंबी दूरी के हथियार तैयार कर रहा है।
स्वीडन की थिंक टैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट यानि सिपरी की रिपोर्ट के अनुसार भारत ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए लंबी दूरी के हथियार को बनाने का काम कर रहा है। इसकी बड़ी वजह है पड़ोसी देश चीन और भारत की ओर से लगातार मिल रही चुनौती है।

रिपोर्ट के अनुसार भारत और पाकिस्तान अपने परमाणु हथियारों की जखीरे को बढ़ा रहे हैं और नए तरह के न्यूक्लियर डिलीवरी सिस्टम को तैयार कर रहे हैं। सिपरी की वार्षिक पुस्तक जिसे सोमवार को रिलीज किया गया है उसमे कहा गया है कि भारत लंबी दूरी के हथियार तैयार कर रहा है जोकि पूरे चीन को अपना निशाना बना सकती है।
रिपोर्ट के अनुसार परमाणु हथियारों के लिहाज से भारत के लिए पाकिस्तान अभी भी पहली प्राथमिकता है। इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में जिस तरह से हालात तेजी से बदल रहे हैं, चीन का उग्र रूप देखने को मिल रहा है, उसकी वजह से भारत को अपनी रणनीति बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
लंबी दूरी के हथियार को तैयार करने में भारत का मुख्य लक्ष्य तकनीक और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना है। रक्षा मंत्रालय लगातार अग्नि सीरीज की बैलिस्टिक मिसाइल जैसे अग्नी-5, को तैयार कर रहा है, जिसकी क्षमता 5000 किलोमीटर तक है।
भारत लगातार एडवांस मिसाइल और डिफेंस सिस्टम में निवेश कर रहा है, इसका मुख्य लक्ष्य बाहरी चुनौतियों से देश की रक्षा करना है। सिपरी रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2022 से जनवरी 2023 के बीच चीन ने अपने परमाणु हथियारों के जखीरे को 350 से बढ़ाकर 410 कर लिया है।
ऐसा माना जा रहा है कि चीन आने वाले समय में भी इसका विस्तार करेगा। रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास मौजूदा समय में 164 परमाणु हथियार हैं।












Click it and Unblock the Notifications