चीन को रोकने के लिए भारत ने उठाया बड़ा कदम, पर्रिकर जाएंगे बांग्लादेश

जिस तरह से चीन लगातार बांग्लादेश पर नजरें गड़ाए हुए है, इसी के मद्देनजर रणनीतिक तौर पर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर बांग्लादेश के दौरे पर जा रहे हैं।

नई दिल्ली। भारत ने बांग्लादेश के साथ मिलकर द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और मजबूती देने की योजना बनाई है, इसी के मद्देनजर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर जल्द ढाका का दौरा करने वाले हैं।

parrikar

30 नवंबर को बांग्लादेश जाएंगे रक्षामंत्री

जिस तरह से चीन लगातार बांग्लादेश पर नजरें गड़ाए हुए है, इसी के मद्देनजर रणनीतिक तौर पर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर बांग्लादेश के दौरे पर जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक मनोहर पर्रिकर पहले रक्षा मंत्री होंगे जो हाल के वर्षों में बांग्लादेश के दौरे पर जा रहे हैं। माना ये भी जा रहा है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत दौरे से पहले रक्षा मंत्री का ये दौरा कई मायनों अहम होगा।

टीओआई में छपी खबर के मुताबिक सरकार के सूत्र बता रहे कि रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर 30 नवंबर को बांग्लादेश के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे।

बांग्लादेश के साथ रक्षा सहयोग पर फ्रेमवर्क बनाने की होगी कोशिश

इस दौरान बांग्लादेश के साथ नए आपसी रक्षा सहयोग फ्रेमवर्क बनाने पर चर्चा होगी। इसके जरिए ही मिलिट्री सप्लाई, तकनीक के स्थानांतरण, ट्रेनिंग और ज्वाइंट एक्सरसाईज के साथ-साथ आतंक के खिलाफ लड़ाई में आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी।

जानकारी के मुताबिक चीन ने हाल ही में बांग्लादेश को दो सबमरीन सौंपी हैं। ये दोनों सबमरीन डीजल-इलेक्टिक हैं। चीन ने बांग्लादेश के नेवी चीफ एडमिरल मोहम्मद निजामुद्दीन अहमद को लाइयोनिंग प्रांत के डालियन सीपोर्ट पर इन सबमरीन को सौंपा।

माना जा रहा है कि चीन की नजर बांग्लादेश पर है और सबमरीन उन्हें सौंपा जाना इस बात की पुष्टि करता है। ये कोई पहला मामला नहीं है जब चीन ने बांग्लादेश से नजदिकियां बढ़ाने की कोशिश की हो।

चीन की निगाहें अब बांग्लादेश पर

इससे पहले अक्टूबर चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग बांग्लादेश के दौरे पर पहुंचे थे। 30 साल में बांग्लादेश का दौरा करने वाले जिनपिंग पहले राष्ट्रपति थे। जिनपिंग के बांग्लादेश दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच 25 अरब डॉलर के 27 समझौते हुए।

हालांकि भारत भी चीन के मद्देनजर उनके पड़ोसियों से संबंध सुधारने की कवायद कर रहा है। इसी कड़ी में श्रीलंका, मालदीव, सेशेल्स, मॉरीशस, म्यांमार, नेपाल के बाद अब बांग्लादेश को अपने साथ जोड़ने की कवायद कर रहा है।

भारत के उठाए जा रहे कूटनीतिक कदम की बानगी ही है कि भारत ने श्रीलंका को एयर डिफेंस गन, रडार और माइन्स से सुरक्षित गाड़ियां मुहैया कराई। ऐसे ही कुछ कदम बांग्लादेश के साथ भी भारत उठा रहा है।

पिछले करीब 3 से 4 साल के बीच भारत बांग्लादेश करीब आ रहे हैं। इनमें सबसे प्रमुख आतंकवाद का खात्मा। जिससे निपटने के लिए दोनों देश लगातार कोशिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+