अगला सोमवार हो सकता है बेहद गर्म, 43 डिग्री तक जा सकता है पारा

मानसून दिल्ली में देर से पहुंचेगा लेकिन गर्मी अपने चरम पर होगी। संभावना है कि तापमान 43 डिग्री का पारा, पार कर जाए।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में लोगों को फिर से अप्रैल जैसी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। यहां तपामान 43 डिग्री सेल्सियस (110 फार्नेहाइट) तक पहुंचने की संभावना है।

अप्रैल के मध्य सप्ताह में मध्य-पश्चिम और उत्तर-मध्य भारत को अत्यधिक गर्मी से राहत मिली थी लेकिन इस सप्ताह के अंत में लोगों को खतरनाक रूप से बढ़े हुए तपामान का सामना करना पड़ेगा।

अगला सोमवार हो सकता है बेहद गर्म, 43 डिग्री तक जा सकता है पारा

यहां बढ़ सकता है तापमान

उच्च दबाव का निर्माण पंजाब और राजस्थान से उत्तर प्रदेश और पश्चिमी ओडिशा के कई इलाकों में 43 से 46 डिग्री सेल्सियस (110 से 115 फार्नेहाइट ) के बीच तापमान बढ़ सकता है।

इसमें जयपुर और लखनऊ भी शामिल हैं। समान तापमान के दिल्ली में होने की उम्मीद जताई जा रही है। माना जा रहा है कि अगले हफ्ते का सोमवार, बीते 20 अप्रैल की तरह हो सकता है जो इस साल का सबसे ज्यादा गर्म दिन था।

इस गर्मी से इस सोमवार के अगले हफ्ते राहत मिलने की संभावना है। गर्मी के इस मौसम में बुजुर्ग और बच्चे गर्मी से संबंधित बीमारियों के लिए अतिसंवेदनशील होते हैं। खासकर जब रात में तापमान सामान्य रहता है। लगातार पानी पीते रहना और बाहर जान से बचना जरूरी है।

मानसून कब पहुंचेगा दिल्ली!

वहीं बात अगर मुंबई की करें तो यहां तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से कम होना जारी रह सकता है। संभावना जताई जा रही है कि जब तक मानसून नहीं आ जाएगा तब तक इस गर्मी से राहत नहीं मिलेगी जिसका सीधा मतलब है कि गर्मी जून तक जारी रहेगी।

मानसून आम तौर पर जून के दौरान पूरे देश में दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम तक फैलता है, और इस वर्ष सामान्य कोई भी महत्वपूर्ण बदलाव की उम्मीद नहीं है।

एक्यूवेदर के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी जेसन निकोलस के अनुसार मानसून का आगमन दक्षिण भारत भर में शुरुआती जून में होगा, लेकिन जून के अंत तक या जुलाई के शुरुआती दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र तक पहुंचने की उम्मीद नहीं है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+