भारत की संस्कृति ने सिखाया 'वसुधैव कुटुम्बकम', तुर्की से लौटी NDRF टीम की पीएम मोदी ने की प्रशंसा

पीएम मोदी ने 'ऑपरेशन दोस्त' के तहत तुर्की और सीरिया के राहत बचाव ऑपरेशन में सहयोग देकर वापस लौटी रेस्क्यू टीम की सराहना की है।

PM Modi on NDRF Rescue in Turkey- Syrea

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सीरिया और तुर्किए में विनाशकारी भूकंप के बाद राहत बचाव कार्य पूरा कर लौटे दल के सदस्यों की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने टीम के साहसिक कार्य के लिए देश पर गर्व व्यक्त किया। पीएम मोदी ने सोमवार को बचाव दल के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति ने हमें 'वसुधैव कुटुम्बकम्' यानी पृथ्वी पर सभी को अपने परिवार की तरह मानने की शिक्षा दी है।

तुर्की में राहत बचाव कार्य के लिए वहां गया भारतीय बचाव दल 10 दिन बाद भारत लौटा। पीएम मोदी ने सोमवार को एनडीआरएफ और रेस्क्यू प्रोफेशनल्स से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में बचाव दल की प्रशंसा करते हुए कहा, "हमारे डॉग स्क्वायड के सदस्यों ने गजब का दम दिखाया। देश को आप पर गर्व है। हमारी संस्कृति ने हमें 'वसुधैव कुटुम्बकम' सिखाया है। हम पूरी दुनिया को एक परिवार मानते हैं। जब परिवार का कोई सदस्य मुसीबत में हो तो उसकी मदद करना भारत का कर्तव्य है"।

तुर्की और सीरिया में 6 फरवरी को विनाशकारी भूकंप (Turkey Syria earthquake) के कारण दोनों देशों को अपूर्णनीय क्षति हुई। यहां 45,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई। 7.8 की तीव्रता के भूकंप में हजारों मकान मलबे में तब्दील हो गए। जिसके कारण यहां करीब 10 लाख से अधिक बेघर हो गए। ऐसे में तुर्किए और सीरिया में कई दिनों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में दुनिया के कई देशों ने सहयोग किया। भारत ने ऑपरेशन दोस्त के तहत एनडीआरएफ और रेस्क्यू अधिकारियों का एक बड़ा दल भेजा। 10 दिन तक भारत की ओर भेजे गए रेस्क्यू दल ने अपना मिशन पूरा कर देश वापसी की।

Recommended Video

    Turkey Earthquake में Operation Dost की सफलता Major Beena Tiwari की जुबानी | Army | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+