Covid-19: भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, बीते 24 घंटों में 1249 केस, सक्रिय मरीज 8000 के करीब

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि हम सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना की तैयारियों का आकलन करने के लिए मॉक ड्रिल का एक नया दौर शुरू करवाएंगे।

Corona Cases In India

देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं जिसने आम लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में 1249 मामले सामने आए हैं साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 7,927 हो गई है। वहीं कर्नाटक और गुजरात में एक-एक व्यक्ति की मौत होने से कुल कोरोना मृतकों की संख्या 5,30,813 हो गई है।

वहीं भारत में दैनिक संक्रमण दर की बात करें तो यह 1.19 फीसदी और साप्ताहिक दर 1.14 फीसदी हो गई है। देश में अभी 7,927 लोगों का कोरोना संक्रमण का इलाज चल रहा है जो कि कुल मामलों का 0.02 फीसदी है। मरीजों के ठीक होने का राष्ट्रीय दर 98.27 फीसदी है। देश में बीते 24 घंटों में 1,05, 316 सैंपल की जांच की गई है। अभी तक कुल 4,41, 61,922 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.19 फीसदी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना रोधी टीकों की 220.65 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जिन आठ राज्यों में सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं वे हैं- महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान। वहीं INSACOG के आंकड़ों के अनुसार, COVID-19 के XBB.1.16 वैरिएंट के कुल 349 नमूनों का पता चला है, जो देश में कोरोनोवायरस के मामलों में हालिया वृद्धि के पीछे कारण हो सकते हैं। वैरिएंट के ये 349 सैंपल नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मिले हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई द्वारा एक्सेस किए गए INSACOG डेटा के अनुसार, इस वैरिएंट के कारण सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में 105, इसके बाद तेलंगाना में 93, कर्नाटक में 61 और गुजरात में 54 पाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+