भारत में कोरोना का कहर: 24 घंटों में 585 लोगों की जान गई, 13 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले
नई दिल्ली। कोविड-वैक्सीनेशन में महारत हासिल करने के बावजूद भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण के मामले पूरी तरह काबू में नहीं आए। यहां रोज अब भी 10 हजार से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। मरीजों का सबसे ज्यादा पता केरल राज्य में चल रहा है, यह वही राज्य है जहां देश का पहला कोरोना मरीज मिला था। तकरीबन 2 साल बाद भी केरल कोरोना की सर्वाधिक मार झेल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते रोज अकेले केरल में कोरोना से 90 मौतें हुईं। वहीं, एक दिन में 7,163 नए मामले सामने आए।
Recommended Video
पूरे देश की बात की जाए तो पिछले 24 घंटों में भारत में 13,451 नए केस दर्ज किए गए। 585 मौतें दर्ज हुईं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया कि, पिछले 24 घंटों में भारत में 13,451 नए मरीज मिले हैं और ठीक होने वालों की संख्या 14,021 रही है। अब तक देश में कोरोना के कुल 3,42,15,653 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से सक्रिय मामले 1,62,661 हैं। वहीं, कुल रिकवरी 3,35,97,339 हुई हैं। इसके अलावा कुल मौतें 4,55,653 हुईं। साथ ही कुल वैक्सीनेशन 1,03,53,25,577 तक पहुंच गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, बहरहाल सक्रिय मामले 242 दिनों में सबसे कम हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कल यह भी कहा कि, शाम 7 बजे तक लोगों को 51 लाख से अधिक वैक्सीन की डोज़ उपलब्ध कराई गईं। जिससे भारत का कोरोना वैक्सीनेशन कवरेज 103 करोड़ से अधिक हो गया।
CM का ऐलान- बिहार के सभी जिलों में खुलेंगे ओबीसी कन्या प्लस-टू स्कूल, जिम और स्मार्ट क्लासेस होंगी
राज्य/
नए
मरीज/
कुल
केस/
मौतें/
वैक्सीनेशन
महाराष्ट्र
↑1,201
66,05,051
22,981
9.6Cr
केरल
↑7,163
49,29,158
74,529
3.8Cr
कर्नाटक
↑277
29,86,553
8,510
6.4Cr
तमिल
नाडु
↑1,090
26,97,418
12,540
5.7Cr
आंध्र
प्रदेश
↑415
20,64,287
4,655
5.1Cr
यूपी
↑4
17,10,101
22,899
12.7Cr
पं.
बंगाल
↑806
15,88,066
19,081
7.3Cr
दिल्ली
↑41
14,39,671
25,091
2Cr