Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत ने जेद्दा तेल वितरण केंद्र पर मिसाइल हमले की निंदा की, कहा-सऊदी से साथ खड़े हैं

नई दिल्ली। पिछले महीने सऊदी अरब के जेद्दा में अरामको तेल भंडार पर क्रूज मिसाइल से हमला किया था। अब भारत ने तेल कंपनी को निशाना बनाए जाने की निंदा की है। इसके साथ ही भारत ने कहा है कि, वे हमले के खिलाफ सऊदी अरब के साथ एकजुटता प्रकट करते हैं। बता दें कि, यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया था कि उन्होंने 23 नबंवर को सऊदी अरब के जेद्दा में तेल भंडार पर मिसाइल से हमला किया था।

India condemned the missile attack targeting a facility of Aramco oil company in Saudi Arabia

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफ में कहा कि हम 23 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में सऊदी अरामको तेल फैसलिटी को निशाना बनाते हुए किए गए मिसाइल हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम ऐसे किसी भी हमले के खिलाफ दोस्ताना सरकार और सऊदी अरब के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। बता दें कि, इस घटना से कुछ घंटे पहले ही 20 नेताओं के समूह के ऑनलाइन सम्मेलन की सऊदी अरब ने मेजबानी की थी।

वहीं हूती सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल येहिया सारी ने ट्वीट कर बताया कि तेल भंडार पर नई क्वाड 2 क्रूज मिसाइल दागी गईं हैं। जनरल ने सैटेलाइट इमेज भी पोस्ट की जो अरामको के नॉर्थ जेद्दा बल्क प्लांट से मिलती जुलती है जहां पर तेल उत्पाद टैंकों में भरकर रखे जाते हैं। यह भंडार जेद्दा के किंग अब्दुल अजीज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के दक्षिणपूर्व में स्थित है। सऊदी अरब के सरकारी मीडिया ने हूती विद्रोहियों के दावे की अभी पुष्टि नहीं की है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+