100 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर को छूने वाला है भारत-चीन के बीच व्यापार
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर: भारत-चीन के बीच पिछले साल सीमा विवाद हुआ था, जो अभी तक जारी है। उस दौरान भारत में चीनी सामान के बॉयकॉट का अभियान चला, लेकिन अब हालात फिर से सामान्य हो गए हैं। जिस वजह से भारत-चीन ट्रेड इस साल 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर के रिकॉर्ड आंकड़े को पार करने के लिए तैयार है। दोनों देशों में तनाव के बीच भी अभी तक ये आंकड़ा 90 बिलियन अमेरिकी डॉलर पहुंच गया है।

डेटा के मुताबिक चीन का कुल आयात और निर्यात 2021 की पहली तीन तिमाहियों में सालाना आधार पर 22.7 प्रतिशत बढ़कर 28.33 ट्रिलियन युआन (लगभग 4.38 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर) हो गया। सीमा शुल्क के सामान्य प्रशासन के अनुसार ये आंकड़ा 2019 में पूर्व-महामारी स्तर से 23.4 प्रतिशत की वृद्धि को दिखाता है। वहीं चीनी साइड से जारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर के अंत तक भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय व्यापार कुल 90.37 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जो साल-दर-साल (YoY) 49.3 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं भारत को चीन का निर्यात 68.46 बिलियन डॉलर हो गया है।
उपराष्ट्रपति
की
अरुणाचल
यात्रा
पर
चीन
की
आपत्ति
पर
भारत
की
दो
टूक,
कहा-
भारत
का
अभिन्न
अंग
हालांकि, भारत के दृष्टिकोण से व्यापार घाटा, जो वर्षों से चिंता का विषय बना हुआ है। विशेषज्ञों के मुताबिक अभी तीन महीने बाकी हैं, जिसमें कुछ सुधार हो सकता है। वहीं गतिरोध के बावजूद दोनों देशों द्वारा पहले से निर्धारित 100 बिलियन अमेरिकी डालर के व्यापार के लक्ष्य को इस साल पूरा होने की उम्मीद थी।