भारत-चीन तनाव पर विदेश मंत्री एस जयशंकर का बड़ा बयान, बोले-9 दौर की वार्ता से भी नहीं निकला हल
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि अब तक चीन से 9 दौर की वार्ता हो चुकी हैं। जो आगे भी जारी रहेगी। लेकिन इसका कितना असर हुआ है ये बताना मुश्किल है।
S Jaishankar On Ladakh Conflict : एक तरफ भारत कोरोना से लड़ रहा है तो दूसरी तरफ LAC पर चीन भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन सहित कोरोना के मु्द्दे पर आज मीडिया से खुलकर बात की। उन्होंने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अब तक चीन से 9 दौर की वार्ता हो चुकी है। जो आगे भी जारी रहेगी, लेकिन इसका कितना असर हुआ है ये बताना मुश्किल है।
Recommended Video

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पिछले साल की घटनाओं के बाद भारतीय सेना ने बहुत बड़ी तादाद में सैनिकों को LAC पर तैनात किया, जो हर चुनौती का डटकर सामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारत और चीन के सैन्य कमांडरों ने अब तक 9 दौर की बैठकें की हैं, हमारा मानना है कि कुछ प्रगति हुई है, लेकिन हकीकत इसकी स्पष्ट नहीं है। उनके मुताबिक भविष्य में ऐसी वार्ताएं जारी रहेगी।
आपको बता दें कि साल 2020 से ही चीन से भारत की सीमा को लेकर विवाद चल रहा है। लेकिन राजनयिकों और सैन्य अधिकारियों के कई दौरे की वार्ता के बाद भी इस विवाद का कोई हल निकलता नजर नहीं आ रहा है। चीन ने कई बार भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की, जिसका भारतीय सैनिकों ने डटकर सामना किया हैं।
अर्थव्यवस्था पर कही ये बात
वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में देश की अर्थव्यवस्था पर एस जयशंकर ने कहा कि हमारी उम्मीद है कि हम आने वाले साल में दो अंकों की 11% से अधिक की वृद्धि प्राप्त करेंगे। सरकार का मुद्दा कोरोना और इकोनॉमिक रिकवरी के बीच का है। उन्होंने कहा कि आज के समय में हमारे लिए लोगों का स्वास्थ्य बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए इस बार के बजट में सरकार ने स्वास्थ्य सेक्टर को ज्यादा प्राथमिकता दी है। जयशंकर ने बताया कि जब कोरोना महामारी भारत में आई तब कोई कोविड सेंटर नहीं थे, कोई पीपीई किट नहीं बनाता था, लेकिन आज देश में 16,000 कोविड सेंटर बनवाए गए हैं। वहीं मास्क और पीपीई किट बनाने वाली 1,000 कंपनी हैं।
-
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications