ठंड कम होते ही लद्दाख में चीन ने शुरू की साजिश, सेटेलाइट इमेज में नजर आया हथियारों का बेड़ा
नई

सेटेलाइट इमेज आई सामने
हाल ही में ट्विटर पर OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) ने एक सेटेलाइट तस्वीर जारी की है। ये "name d-atis" से लोकप्रिय हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले साल चीनी सैनिक बातचीत के बाद हट गए थे, लेकिन वो फिर से विवादित इलाकों में दावा करने की तैयारी में हैं। इसके लिए सैनिकों के साथ ही हथियारों को भी इकट्ठा किया जा रहा है। वहीं विश्लेषक की ओर से जारी सेटेलाइट तस्वीरों में चीनी सैनिकों के अलावा उनके कैंप और तैयारियां साफ तौर पर देखी जा सकती हैं।

हथियार जमा कर रहा चीन
एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक पैंगोंग त्सो झील के फिंगर 4 से लेकर 8 तक चीन ने अपने सैन्य ठिकाने रुटोग में बड़े पैमाने पर हथियार और सैनिक जमा कर रखे हैं। अतिरिक्त तैनाती के अलावा इस इलाके में आधुनिकीकरण भी तेजी से किया जा रहा है। वहीं द इंटेलिजेंस की ओर से 11 मई को ली गई सैटलाइट तस्वीरों में चीन के बख्तरबंद वाहन, हथियार, ठंड के लिए स्पेशल टेंट दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा चीनी फौज ने बैरक को सेटेलाइट से बचाने के लिए उसके ऊपर खास कपड़ा डाल रखा है। अगर यह तस्वीर एकदम सही हैं, तो ये भारत के लिए चिंता का विषय है क्योंकि चीनी सैनिकों का बेड़ा काफी बड़ा नजर आ रहा है।
भारत भी है तैयार
वैसे भारतीय सेना चीनियों की इस हरकत से पहले ही वाकिफ थी। कुछ दिनों पहले सेना प्रमुख एम एम नरवणे ने कहा था कि पैंगोंग झील के पास चीनी सैनिकों के हटने से खतरा कम हुआ लेकिन वो अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ। वहीं भारतीय सेना भी लद्दाख में अपनी मजबूत स्थिति को बनाए हुए है। जिस वजह से भीषण ठंड के बावजूद भी जवानों को विवादित इलाके से पीछे नहीं हटाया गया, बल्कि उनके लिए टेंट, कपड़े आदि की व्यवस्था कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications