कब सुलझेगा विवाद...? भारत-चीन के बीच 29वें दौर की कूटनीतिक वार्ता, जानिए किन मुद्दों पर हुई बात
India-China Diplomatic Talks: भारत और चीन के बीच सीमा तनाव को लेकर दोनों देशों के बीच 29वें दौर की कूटनीतिक वार्ता हुई। विदेश मंत्रालय (MEA) के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों देशों ने भारत और चीन सीमा क्षेत्रों के पश्चिमी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के मुद्दे को हल करने के तरीकों पर विचार किया है।
ये 29वें दौर की वार्ता बुधवार (27 मार्च) को चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित की गई थी। ये बैठक भारत-चीन सीमा मामलों (WMCC) पर परामर्श और समन्वय के लिए आयोजित की गई थी।

आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की थी। वहीं चीनी विदेश मंत्रालय के सीमा और महासागरीय विभाग के महानिदेशक ने चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
India-China hold 29th round of diplomatic talks, discuss disengagement in border areas
— ANI Digital (@ani_digital) March 28, 2024
Read @ANI Story | https://t.co/7IstV4qTiw#India #China #diplomaticties pic.twitter.com/SJXQ426dEb
विज्ञप्ति के मुताबिक, ''भारत-चीन सीमा मामलों (डब्ल्यूएमसीसी) पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं बैठक 27 मार्च 2024 को बीजिंग में आयोजित की गई थी। विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (पूर्वी एशिया) ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। चीनी प्रतिनिधिमंडल इसका नेतृत्व चीनी विदेश मंत्रालय के सीमा और महासागरीय विभाग के महानिदेशक ने किया था।''
विदेश मंत्रालय ने कहा, दोनों देशों ने भारत-चीन सीमा के पश्चिमी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा के साथ पूरी तरह से पीछे हटने और शेष मुद्दों को हल करने की दिशा में सकारात्मक बातचीत हुई है।
जून 2020 में गलवान घाटी में हुई घातक झड़प के बाद भारत और चीन के बीच संबंध ठीक नहीं हैं। इससे पहले आखिरी बैठक पिछले साल 30 नवंबर को हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications