India-China: पैंगोंग झील इलाके से जाने को तैयार नहीं है चीन, फिंगर 4 पर मौजूद हैं चीनी जवान
नई दिल्ली। भारतीय और चीनी सेना के बीच पांच मई को पूर्वी लद्दाख में जिस टकराव की शुरुआत हुई थी, वह कब खत्म होगा कोई नहीं जानता है। भारतीय और चीनी सेना के आर्मी कमांडर्स लगातार मसले को सुलझाने के लिए मीटिंग्स कर रहे हैं। पैंगोंग झील पर पांच मई को जो टकराव हुआ था उसमें सैनिकों के बीच मारपीट में कुछ जवान भी घायल हो गए थे। सूत्रों की मानें तो अभी तक भारत और चीन के बीच हो रही मीटिंग में पैंगोंग झील का मसला कैसे सुलझेगा, इस पर रजामंदी नहीं बन पा रही है।
Recommended Video

शुक्रवार को हुई है एक और वार्ता
सूत्रों की मानें तो चीन पहले गलवान इलाके में हालात को सुलझाना चाहता है। ऐसे में अभी पैंगोंग झील पर कोई बात नहीं हो रही है। कहा जा रहा है पूर्वी लद्दाख पर इस हिस्से के हालात को सामान्य करने के लिए उसी तरह से कोर कमांडर स्तर की वार्ता होगी, जैसी छह जून को हुई थी। शुक्रवार को दोनों देशों की सेनाओं के बीच बातचीत का एक दौर पूरा हुआ है। इस वार्ता में गलवान इलाके में जारी तनाव पर बात हुई है। कहा जा रहा है कि इस इलाके में दोनों तरफ से सेनाएं बरकरार हैं। यह वही हिस्सा है जहां पर चीनी सेना भारत के नियंत्रण वाले हिस्से में कैंप लगाए हुए हैं।

LAC की स्थिति बदलने की कोशिश में चीन
चीन की सेना फिंगर 4 पर मौजूद है और वह यहां की स्थिति बदलने की कोशिश कर रहा है। भारत फिंगर आठ तक अपनी सीमा का दावा करता है लेकिन अब फिंगर 4 पर मौजूद हैं और भारतीय जवानों को आगे नहीं जाने दे रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक मेजर जनरल स्तर की वार्ता में पेट्रोलिंग प्वाइंट (पीपी) 14, पीपी15 और पीपी17 पर स्थिति का हल निकालने पर ध्यान दिया जा रहा है। गलवान इलाके में ये तीन इलाके तनाव का केंद्र बने हुए हैं। सूत्रों की मानें तो मीटिंग में अंतिम नतीजा कैसे निकलेगा, इसकी कोश्शिशें लगातार जारी हैं। जब तक बातचीत जारी है तब तक जमीनी हालात में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

अब तक हो चुकी पांच राउंड की बातचीत
पांच मई से जारी टकराव पर शुक्रवार को हुई वार्ता का पांचवां दौर था। छह जून को कोर कमांडर स्तर की वार्ता हुई थी। मोल्डो में हुई मीटिंग लेह स्थित 14 कोर फायर एंड फ्यूरी के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह ने भारत का नेतृत्व किया था। चीन की तरफ से मेजर जनरल ल्यू लिन शामिल थे तो साउथ शिनजियांग मिलिट्री रीजन के कमांडर हैं। एक बार जब तीन इलाकों में जारी टकराव का हल निकलेगा तो उसके बाद कोर कमांडर स्तर की वार्ता होगी जिसमें पैंगोंग झील पर स्थिति का हल तलाशने वाला विकल्पों पर चर्चा की जाएगा।

आर्मी चीफ बोले स्थिति नियंत्रण में
भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने भारत और चीन के बीच जारी तनाव पर बड़ा बयान दिया है। जनरल नरवणे ने कहा है कि भारत-चीन बॉर्डर पर स्थिति नियंत्रण में है। जनरल नरवणे ने कहा कि इस समय चीनी पक्ष के साथ हाई लेवल मीटिंग्स का दौर जारी है। साथ ही स्थानीय स्तर पर भी कमांडर स्तर के ऑफिसर चीनी पक्ष के साथ बातचीत कर रहे हैं। जनरल नरवणे के मुताबिक लगातार बातचीत से ही इस बात की उम्मीद है कि भारत और चीन के बीच मतभेदों को सुलझाया जाएगा। जनरल नरवणे के शब्दों में, 'हहमें उम्मीद है कि जो बातचीत हम कर रहे हैं, उनके जरिए सभी प्रकार के मतभेदों को सुलझाया जाएगा। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।'












Click it and Unblock the Notifications