भारत ने बढ़ाई चीन की मुश्किलें, लद्दाख बॉर्डर के नजदीक बनाई दुनिया की सबसे उंची रोड
नई दिल्ली, अगस्त 04: रक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक तौर से उमलिंग-ला दर्रे पर दुनिया की सबसे ऊंची सड़क बनाने का दावा किया है। सरकार ने आज एक बयान में कहा कि सीमा सड़क संगठन ने पूर्वी लद्दाख में 19,300 फीट की ऊंचाई पर दुनिया की सबसे ऊंची सड़क का निर्माण किया है। सड़क का निर्माण माउंट एवरेस्ट बेस कैंप से अधिक ऊंचाई पर किया गया है। नेपाल में साउथ बेस कैंप 17,598 फीट की ऊंचाई पर है, जबकि तिब्बत में नॉर्थ बेस कैंप 16,900 फीट है। अभी तक ये रिकॉर्ड बोलिवया के नाम था। बोलिवया में 18953 की उंचाई पर सड़क मौजूद है।

यह सड़क 52 किलोमीटर लंबी है
सीमा सड़क संगठन द्वारा बनाई गई यह सड़क 52 किलोमीटर लंबी है और उमलिंगला पास के जरिए पूर्वी लद्दाख के चुमार सेक्टर को जोड़ती है। यह सड़क स्थानीय लोगों के लिए काफी लाभदायक होगी। यह चिसुम्ले और डेमचॉक को लेह से जोड़ने के लिए वैकल्पिक रास्ता देती है। इस सड़क के बनने के बाद लद्दाख की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और यहां पर पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

यहां का तापमान माइनस 40 डिग्री तक पहुंच जाता है
ऐसे कठोर और कठिन इलाके में बुनियादी ढांचे का विकास बेहद चुनौतीपूर्ण है। सर्दियों में तापमान -40 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है और इस ऊंचाई पर ऑक्सीजन का स्तर सामान्य स्थानों की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत कम होता है। सरकार ने कहा कि, बीआरओ ने अपने कर्मियों के धैर्य और लचीलेपन के कारण यह उपलब्धि हासिल की, जो खतरनाक इलाकों और खतरनाक मौसम की स्थिति में काम करते हैं।

अभी तक दुनिया की सबसे ऊंची सड़क का रिकॉर्ड बोलिविया के नाम था
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि बीआरओ ने यह उपलब्धि खराब मौसम से जूझते हुए अपनी संकल्पशक्ति के बल पर हासिल किया है। अगर ऊंचाई की बात करें तो यह सड़क नेपाल में माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप से भी ज्यादा ऊंचाई पर है। अभी तक दुनिया की सबसे ऊंची सड़क का रिकॉर्ड बोलिविया के नाम था। यहां उतुरुंसू ज्वालामुखी के पास स्थित सड़क समुद्र तल से 18, 953 फीट की ऊंचाई पर है।

माउंट एवरेस्ट का दक्षिणी बेस कैंप से उंची है ये रोड
लेकिन यह सड़क उससे भी उंची है। नेपाल में माउंट एवरेस्ट का दक्षिणी बेस कैंप 17,598 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। जबकि तिब्बत में स्थित उत्तरी बेस कैंप 16,900 फीट की ऊंचाई पर है। यह नई रोड सियाचिन ग्लेशियर से भी यह काफी ऊंची है, जो कि 17,700 फीट की ऊंचाई पर है। इसके अलावा लेह में स्थित खारदुंग ला पास की बात करें तो उसकी भी ऊंचाई केवल 17,582 फीट ही है।

ये हैं दुनिया की उंची सड़कें
ये सड़क रूस में स्थित सबसे ऊंची सड़क से भी बड़ी है। उसकी ऊंचाई 13,267 फीट है। माउंट एल्ब्रस से होकर निकलने वाली इस सड़क पर हर वक्त धूल रहती है, जहां केवल विशेष रूप से तैयार वाहन ही ड्राइव कर सकते हैं। इसके अलावा स्पेन की वेलेटा पीक पर बनी सबसे ऊंची पक्की सड़कों में से एक है। हालांकि वह 11,135 फीट पर है, जबकि भारत में इससे अधिक उंचाई की सड़क पहले से ही मौजूद है। दक्षिण अमेरिका में भी कई सड़कें काफी उंचाई पर बनी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications