Bangladesh: शेख हसीना के लिए वरदान बना भारत! क्या लंदन जाने का प्लान कैंसिल?
Bangladesh: बांग्लादेश में अशांति के कारण प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ने वाली शेख हसीना भारत में शरण लिए हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, शेख हसीना के लंदन में जाने की योजना कुछ "अनिश्चितताओं" कम से कम अगले दो दिनों तक डीले हो गई है।
शेख हसीना की योजना नई दिल्ली में कुछ समय रहने के बाद मूल रूप से लंदन जाकर राजनीतिक शरण लेने की थी। लेकिन,अब उनकी योजना में रुकावट आ गई है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित सर्वदलीय बैठक में कहा कि नई दिल्ली ने शेख हसीना को मदद का भरोसा दिया है। मंत्री ने कथित तौर पर राजनेताओं से कहा कि शेख हसीना अपने देश छोड़ने के लिए मजबूर होने के बाद सदमे में हैं। सरकार ने उन्हें अपनी अगली कार्रवाई और योजनाओं पर चर्चा करने से पहले समय दिया है।
शेख हसीना के लिए वरदान बना भारत!
प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ ही घंटों बाद सोमवार को हिंडन एयरबेस पर उतरीं शेख हसीना को किसी अज्ञात स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। समाचार एजेंसी ने बताया कि उन्हें नई दिल्ली से लंदन जाना था। हालांकि, अब वह अन्य विकल्पों पर विचार कर रही हैं, क्योंकि ब्रिटिश सरकार ने संकेत दिया है कि उन्हें किसी भी संभावित जांच के खिलाफ यूके में कानूनी सुरक्षा नहीं मिल सकती है।
'बहुत कम समय में भारत आने की मंजूरी मांगी'
इस बीच, एस जयशंकर ने बांग्लादेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर राज्यसभा में बयान दिया। उन्होंने सदन को बताया कि 5 अगस्त को कर्फ्यू के बावजूद प्रदर्शनकारी ढाका में एकत्र हुए। हमारी समझ यह है कि सुरक्षा प्रतिष्ठान के नेताओं के साथ बैठक के बाद शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने का फैसला लिया। बहुत कम समय में उन्होंने भारत आने के लिए मंजूरी मांगी। हमें उसी समय बांग्लादेश के अधिकारियों से उड़ान की मंजूरी के लिए अनुरोध प्राप्त हुआ। वह कल शाम दिल्ली पहुंचीं।
उन्होंने कहा कि सरकार बांग्लादेश में भारतीय समुदाय के साथ निकट संपर्क में है। उन्होंने कहा कि हम अल्पसंख्यकों की स्थिति पर भी नजर रख रहे हैं। उनकी सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न समूहों और संगठनों द्वारा पहल की खबरें हैं। स्वाभाविक रूप से, जब तक कानून और व्यवस्था बहाल नहीं हो जाती, हम बेहद चिंतित रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications