पीएम के विदेश दौरों का असर दिखना शुरु, विदेशी निवेश में चीन को पछाड़ा
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश कमान संभालने के बाद, अमेरिका, यूरोप के कई देश, जापान, चीन, रूस, सहित तमाम देशों का दौरा किया और इस वक्त भी वह मलेशिया के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री के दौरों को लेकर कई विपक्षी दल और आलोचक पीएम की आलोचना कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री के विदेशी दौरों की आलोचना के इतर अगर पीएम के दौरों पर नजर डालें तो इससे देश को जबरदस्त लाभ हो रहा है। विदेश में रहने वाले भारतीयो ने स्वदेश पैसे भेजने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
वर्ल्ड बैंक के आंकड़े पर नजर डालें तो विदेश में रहने वाले भारतीयों ने देश में 72 बिलियन डॉलर अभी तक भेजा है। इस आंकड़े के साथ भारत ने चीन के रिकॉर्ड को कहीं पीछे छोड़ दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से विदेशों में रहने वाले भारतीयों को बढ़ चढ़कर संबोधित करते हुए देश के विकास में अहम योगदान देने की अपील की थी। उसका असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है।
वर्ल्ड बैंक की अक्टूबर माह की रिपोर्ट के अनुसार इस साल भारत में विदेशी निवेश सबसे ज्यादा हुआ है। हर वर्ष विदेश से भारत आने वाली राशि में महज 0.6 फीसदी की बढ़त होती थी लेकिन अक्टूबर माह में यह रफ्तार बढ़कर 2.5 फीसदी पहुंच गयी है।
आपको बता दें कि विदेश में कुल 3.5 करोड़ भारतीय रहते हैं। लंदन के अखबार फाइनेंसियल टाइम्स की मानें तो निवेश के मामले में भारत ने चीन को कहीं पीछे छोड़ दिया है।
वर्ष 2015 के पहले छह महीने में कुल 31 बिलियन डॉलर का निवेश भारत में हुआ था। जबकि चीन में पहले छह महीने में कुल 28 बिलियन डॉलर का निवेश हुआ।













Click it and Unblock the Notifications