India-Bangladesh: भारत- बांग्लादेश की तल्खी के बीच बड़ा निर्णय, 6 बोट, 95 भारतीय मछुआरों की वतन वापसी
बांग्लादेश में मंदिरों और अल्पसंख्यकों को हमलों को लेकर कड़ी आलोचना के बीच भारत के साथ एक अहम आदान- प्रदान हुआ, जिसके तहत दोनों देशों के मछुआरों की वतन वापसी हो रही है। दोनों के बीच ताजा समझौता मानवीय सिद्धांतों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और दोनों देशों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने को दर्शाता है।
भारत- बांग्लादेश देशों को बीच आदान-प्रदान पहल के माध्यम से इन घटनाओं का समाधान सीमा से संबंधित ऐसी गलतफहमियों को कम करने और आपसी सम्मान और समझ की भावना को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दोनों के बीच ताजा पहल को न केवल मछुआरों के परिवारों के लिए आशा की किरण माना जा रहा है, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल के बीच मानवीय भावना को भी उजागर करती है। इससे दोनों राष्ट्र गरिमा को बनाए रखने और शांति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हैं।

95 भारतीय मछुआरों, 06 नौकाएं भारत लौंटी
बांग्लादेशी मछुआरों की रिहाई और भारतीय मछुआरों की वतन वापसी की जानकारी देते हुए भारतीय तटरक्षक बल ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "भारतीय तटरक्षक और बांग्लादेश तटरक्षक बल के बीच समन्वित मछुआरों के आपसी आदान-प्रदान में, भारतीय तटरक्षक जहाजों वरद और अमृत कौर ने 95 भारतीय मछुआरों और 06 मछली पकड़ने वाली नौकाओं को वापस भेज दिया।"
भारत ने 90 बांग्लादेशी मछुआरों को भेजा
भारत ने रेस्क्यू किए गए सभी 90 बांग्लादेशी मछुआरों को वापस उनके वतन को सौंप दिया है। इसके अलावा 12 दूसरे देशों के मछुआरों को भी उनके देश भेजा गया। ये सभी मछुआरे रेस्क्यू शिप कौशिक के जरिए बचाए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications