आजादी@70: मोदी ने लालकिले से किया गोरखपुर हादसे का जिक्र

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस की 70वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत में ही उत्तर प्रदेश स्थित गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत पर संवेदना व्यक्त की। पीएम मोदी ने बच्चों की मौत पर शोक जताया। संबोधन के दौरान पीएम ने कहा कि 'पिछले दिनों बच्चों की मौत हुई उनके परिवारों के साथ हम सबकी संवेदनाएं हैं और ऐसे परिवारों की मदद में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी'

आजादी@70: मोदी ने लालकिले से किया गोरखपुर हादसे का जिक्र

बता दें कि 11 अगस्त को बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की सप्लाई ठप हो जाने से 33 बच्चों की मौत हो गई थी। इसके बाद हर ओर राज्य सरकार समेत केंद्र सरकार की आलोचना हो रही है। इतना ही पीएम मोदी ने घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी ट्वीट नहीं किया जिस पर उनकी आलोचना और ज्यादा होने लगी।

सरकार ने कहा था...

गौरतलब है कि सरकार का दावा थाकि किसी भी बच्चे की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई। हालांकि अब अस्पताल प्रशासन की ओर से ऑक्सजीन की ओर से मंगाया जाने लगा था। इस मसले पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा था कि मामले की जांच की जाएगी और कदम उठाया जाएगा। उन्होंने कहा था कि विपक्ष इस पर राजनीति ना करें। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि आज गोरखपुर जाएंगे।

इतना ही सिद्धार्थनाथ सिंह ने एक प्रेस वार्ता के दौरान यह तक कह दिया था कि अगस्त में मौतें होती ही हैं जिस पर राजनीतिक दलों ने उन्हें आड़े हाथों लिया। इसके अगले ही दिन खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर गए और मेडिकल कॉलेज का दौरा किया।

जब अमित शाह बोले पहली बार ऐसा नहीं हुआ

इस दौरान योगी ने कहा था कि योगी आदित्यनाथ बोले- जांच कमेटी की रिपोर्ट आने दीजिए। आपको भरोसा दिलाता हूं, अगर किसी की भी लापरवाही से पूरे उत्तर प्रदेश में कहीं भी किसी की जान गई, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

इसी मसले पर 14 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि पहली बार ऐसा हादसा नहीं हुआ है। कांग्रेस की ओर से इस्तीफे की मांग से जुड़े सवाल पर शाह ने कहा था कि कांग्रेस का काम है इस्तीफा मांगना। इतने बड़े देश में बहुत सारे हादसे हुए, पहली बार ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+