यूएन से भारत ने की मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने की मांग

नई दिल्ली । भारत ने यूनाइटेड नेशंस से मांग की है कि पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को ग्‍लोबल टेररिस्‍ट घोषित किया जाए।

maulana-masood-azhar-600

यूएन की ओर से उस पर बैन के पहले प्रयास में चीन की ओर से आई रुकावट डाली गई थी।इसके बाद भारत ने गुरुवार को कहा कि वह अपनी मांग को लेकर फिर से यूएन क रुख करेगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि भारत 1267 प्रतिबंध समिति का रुख करेंगे ताकि बैन की लिस्‍ट में मसूद अजहर का नाम शामिल हो। यह बहुत बड़ा दुर्भाग्‍य है कि जैश-ए-मोहम्मद इस सूची में है लेकिन इसका नेता नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत पहले ही संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंध समिति को उन 11 आतंकवादियों की ताजा सूची सौंप चुका है जिसमें अलकायदा, तालिबान और दूसरे संगठनों से संबंधित पाकिस्तान आधारित समूह के आतंकी शामिल हैं।

भारत में आतंकवाद से जुड़े 11 व्यक्तियों और एक संगठन की सूची बीते 18 फरवरी को 1267, 1989, 2253 आईएसआईल (दाएश) और अलकायदाबैन कमेटी को सौंपी गई।

संयुक्त राष्ट्र ने 2001 में जैश ए मोहम्मद को बैन किया था अजहर को बैन कराने के भारत के प्रयास को सफलता नहीं मिल पाई। इसकी वजह थी सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य देशों में से एक चीन का इस बैन के लिए राजी न होना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+