भारत-पाकिस्तान ने एक दूसरे से साझा की कैदियों की लिस्ट, समझौते के तहत हर साल होता है ऐसा
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच दोनों देशों ने एक दूसरे की जेलों में बंद कैदियों की सूची साझा की है। बुधवार को पाकिस्तान ने अपनी जेलों में बंद 227 मछुआरों समेत 55 भारतीय नागरिक कैदियों की सूची भारत को सौंपी है। वहीं भारत में कैद 99 मछुआरों समेत 267 पाकिस्तानी नागरिक कैदियों की लिस्ट भी भारत में पाकिस्तान को दी है।
बता दें कि यह 2008 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए राजनयिक पहुंच समझौते के प्रावधानों के तहत तहत हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को ऐसी सूचियों का आदान-प्रदान किया जाता है। पाकिस्तान ने कैदियों की सूची इस्लाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग को सौंपी है और भारत ने नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग को कैदियों की सूची दी है। बतां दें कि पाकिस्तान की जेलों में फिलहाल 55 भारतीय नागरिक कैद हैं और 227 ऐसे मछुआरे कैद हैं जो भारतीय हैं या भारतीय होने का दावा करते हैं।
पाकिस्तान
ने
भारत
को
सौंपी
परमाणु
प्रतिष्ठानों
की
सूची
द्विपक्षीय
समझौते
के
तहत
बुधवार
को
पाकिस्तान
ने
कैदियों
की
सूची
के
साथ
ही
भारत
के
साथ
अपने
परमाणु
प्रतिष्ठानों
की
एक
सूची
भी
साझा
की।
विदेशी
कार्यालय
ने
एक
बयान
में
कहा
कि
भारत
के
बीच
हुए
1988
के
एक
समझौते
के
तहत
पाकिस्तान
ने
अपने
परमाणु
प्रतिष्ठानों
की
एक
सूची
भारत
के
साथ
साझा
की
है।
उन्होंने
आगे
कहा
कि
भारत
ने
भी
अपने
परमाणु
प्रतिष्ठानों
की
एक
सूची
पाकिस्तान
को
सौंपी
है।
विदेश
मंत्रालय
ने
भारतीय
परमाणु
प्रतिष्ठानों
की
सूची
सुबह
11
बजे
पाकिस्तान
उच्चायोग
के
एक
प्रतिनिधि
को
सौंपी।
यह भी पढ़ें: जानिए कौन हैं नए सेना प्रमुख जनरल मुकुंद नरवाणे, जिन्होंने चीन से कहा- अब भारत की सेना 62 वाली नहीं