भारत और यूरोपीय संघ ने आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर की चर्चा, सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर हुई बैठक
नई दिल्ली। भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात हुई। विदेश मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा कि सातवें भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) नीति और सुरक्षा पर परामर्श का आयोजन गुरुवार को किया गया था, इस दौरान दोनों पक्षों ने 15वें भारत-ईयू सम्मेलन में किए गए फैसलों पर चर्चा की। बता दें कि इस साल जुलाई में भारत और ईयू के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए कई फैसले लिए गए थे। गुरुवार को दोनों पक्षों ने भारत-यूरोपीय संघ संबंधों में नवीनीकृत राजनीतिक गति पर संतुष्टि जाहिर की।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत और यूरोपीय संघ ने सातवें नीति और सुरक्षा पर परामर्श के आयोजन पर शिखर सम्मेलन में लिए गए निर्णयों का जायजा लिया। इसके अलावा दोनों पक्षों ने 'इंडिया-ईयू स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप: ए रोडमैप टू 2025' को लागू करने की अपनी प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की। साथ ही उन्होंने साइबर सुरक्षा पर भारत और यूरोपीय संघ के बीच विभिन्न संस्थागत तंत्रों के काम की समीक्षा की। मंत्रालय के अनुसार बातचीत के दौरान दोनों पक्षों ने काउंटर आतंकवाद, समुद्री सुरक्षा, निरस्त्रीकरण और अप्रसार पर चर्चा की। इसके साथ ही भारत-यूरोपीय संघ सुरक्षा साझेदारी के तहत संवर्धित सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।
यह भी पढ़ें: आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए लगातार सीजफायर तोड़ रहा है पाक: विदेश मंत्रालय
2+2
मिनिस्ट्रिल
डायलॉग
की
मेजबानी
करेगा
भारत
भारत
और
यूरोपीय
संघ
की
वार्ता
से
पहले
भारत
सरकार
ने
बुधवार
को
जानकारी
दी
थी
कि
27
अक्टूबर
को
दिल्ली
में
तीसरी
भारत-यूएस
2+2
मंत्रिस्तरीय
वार्ता
की
मेजबानी
भारत
करेगा।
विदेश
मंत्रालय
की
ओर
से
जारी
बयान
में
कहा
गया
है
कि,
नई
दिल्ली
में
27
अक्टूबर
2020
को
भारत
तीसरी
भारत-यू.एस.
2
+
2
मंत्रिस्तरीय
वार्ता
की
मेजबानी
करेगा।
26-27
अक्टूबर
होने
वाली
इस
वार्ता
में
अमेरिका
के
विदेश
मंत्री
माइक
पोंपियो
और
अमेरिकी
रक्षामंत्री
बैठक
में
शामिल
हो
रहे
हैं।