भारत-कंबोडिया के बीच हुए चार समझौते, पीएम मोदी बोले- हम भविष्य में अपने रिश्ते को और मजबूत करना चाहेंगे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन के बीच दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान भारत और कंबोडिया के बीच चार अहम समझौते हुए हैं। द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि हम कंबोडिया के साथ भविष्य में अपने रिश्ते को और मजबूत करना चाहेंगे। भारत के लिए खुशी की बात है कि हमारा मित्र देश कंबोडिया तेजी से विकास कर रहा है।
'दोनों देशों के बीच रिश्ते और प्रगाढ़ हुए'
हैदराबाद हाउस में कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्ते और प्रगाढ़ हुए। प्रधानमंत्री हुन सेन और मैं समसामयिक विषयों पर आवश्यकताओं के अनुसार हर क्षेत्र में संबंध और भी गहरा बनाने की जरूरत है। इसमें आर्थिक, सामाजिक विकास, सांस्कृतिक, व्यापार, टूरिज्म जैसे सभी क्षेत्रों में संबंध बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
हैदराबाद हाउस में मिले दोनों देशों के प्रधानमंत्री
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे सांस्कृतिक संबंधों में साझा विरासत का सबसे अहम हिस्सा है 12वीं शताब्दी में बनाए गए ऐतिहासिक अंकोरवाट मंदिर का रेस्टोरेशन, इस सहयोग का उदाहरण है। भारत को प्रसन्नता है कि कंबोडिया में इस सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन में हम सहयोग कर सके। हमारी भाषाएं भी बाली और संस्कृत के श्लोकों से निकली हैं। ऐसे में आपसी टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई संभावनाएं हैं।
हमारे द्विपक्षीय व्यापार में वृद्धि होगी: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि कंबोडिया आर्थिक क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। आने वाले वर्षों में हमारे द्विपक्षीय व्यापार में वृद्धि होगी। भारत आने वाले वक्त में कंबोडिया के साथ गहरे संबंध को और भी प्रगाढ़ बनाने की कोशिश करेंगे। इससे पहले कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। इससे पहले कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत हुआ।
इसे भी पढ़ें:- जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में हिस्सा नहीं लेंगे सेंसर बोर्ड चीफ प्रसून जोशी, बताई ये वजह