INDIA गठबंधन ने EVM के खिलाफ प्रस्ताव किया पारित, चुनाव आयोग से ऐसे इलेक्शन कराने की मांग

Resolution Against EVM: राजधानी दिल्ली में विपक्ष एकता के INDIA गठबंधन की चौथी और अहम बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग, संसद के दोनों सदनों से 141 सांसदों के निलंबन सहित चुनावों की रणनीति पर मंथन हुआ।

इस बैठक में 28 राजनीतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान विपक्षी दलों ने EVM पर भी सवाल खड़े किए। साथ ही EVM के खिलाफ भी प्रस्ताव पास किया है और चुनाव आयोग से बैलट पेपर से इलेक्शन के लिए गुहार लगाई।

 INDIA Alliance

विपक्ष के 'भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) ब्लॉक की चौथी बैठक में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) पर प्रस्ताव पारित करने और सासंदों के निलंबन के मुद्दे साथ पूरी हुई।

बैठक के बाद ईवीएम पर इंडिया गठबंधन के दलों से ओर से प्रस्ताव पेश किया गया, जिसमें कहा गया कि इंडिया की पार्टियों ने ईवीएम के डिजाइन और संचालन से जुड़े कई अहम सवालों को लेकर चुनाव आयोग को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा हैं। दुर्भाग्य से चुनाव आयोग ने इस ज्ञापन पर इंडिया के प्रतिनिधियों से मिलने में रूचि नहीं दिखाई।

बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

प्रस्ताव में आगे कहा गया कि इंडिया की पार्टियां दोहराती हैं कि ईवीएम की कार्यप्रणाली की पवित्रता पर कई तरह के संदेह हैं। इन्हें कई विशेषज्ञों और प्रोफेशनल्स ने भी उठाया है। इसकी के साथ मतपत्र प्रणाली की वापसी की व्यापक मांग की है।

Recommended Video

    INDIA गठबंधन ने EVM के खिलाफ प्रस्ताव किया पारित, चुनाव आयोग से ऐसे इलेक्शन कराने की मांग

    इंडिया गठबंधन ने की ऐसे चुनाव कराने की मांग

    अपने प्रस्ताव में विपक्षी दलों ने कहा कि हमारा सुझाव बहुत सरल और स्पष्ट है। VVPAT पर्ची को बॉक्स में गिराने के बजाय इसे मतदाताओं को सौंप दिया जाना चाहिए। मतदाता अपने द्वारा चुने हुए विकल्प को सत्यापित करने के बाद इसे एक अलग मतपेटी में रख देगा। इसके बाद VVPAT पर्चियों की 100 प्रतिशत गणना की चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+