भारत ने यूएन से कहा जैश कमांडर मौलाना मसूद अजहर पर हो कार्रवाई

नई दिल्‍ली। भारत ने यूनाइटेड नेशंस (यूएन) से अपील की है कि जैश-ए-मोहम्‍मद कमांडर मौलाना मसूद अजहर के खिलाफ कार्रवाई की जाए। गुरुवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता विकास स्‍वरूप ने एक मीडिया कांफ्रेंस में इस बारे में जानकारी दी।

maulana-masood-azhar-jaish-india-un.jpg

यूएन पर टिकीं भारत की उम्‍मीदें

स्‍वरूप ने बताया कि भारत को उम्‍मीद है कि यूएन प्रतिबंध की धारा 1267 के तहत मसूद अजहर पर कार्रवाई करेगा। इससे आतंकी संगठनों को एक कड़ा संदेश जाएगा।

अगर यूएन ऐसा करने में असफल होता है तो फिर इससे एक खतरनाक संदेश जाएगा। आपको बता दें कि पठानकोट आतंकी हमले के मास्‍टरमाइंड मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने वाले प्रस्‍ताव पर चीन ने अड़ंगा डाल रखा है।

स्‍वरूप ने बताया कि इस मसले पर 14 देश भारत के साथ हैं लेकिन सिर्फ एक देश की वजह से इसमें देरी हो रही है।

सर्जिकल स्‍ट्राइक पर क्‍या बोले स्‍वरूप

इस कांफ्रेंस में स्वरूप ने सर्जिकल स्‍ट्राइक के वीडियो को पब्लिक में रिलीज करने के बारे में भी बात की। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने जनता के बीच में जो कुछ भी आता है, पहले उसका राष्‍ट्रहित सुनिश्चित किया जाता है।

उन्‍होंने कहा कि इस पर वह कुछ भी टिप्‍पणी नहीं कर सकते हैं। स्‍वरूप की मानें तो भले ही पाक सर्जिकल स्‍ट्राइक को लेकर इंकार करता रहे लेकिन सच बाहर आ चुका है।

वानी के जिक्र से पाक का एंजेडा साफ

बुधवार को पाकिस्‍तान के पीएम नवाज शरीफ ने संसद के संयुक्‍त सदन को संबोधित किया। इसमें उन्‍होंने हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी को श्रीनगर की आजादी की लड़ाई के लिए लड़ने वाला सिपाही बताया। उन्‍होंने कहा कि वानी को सिपाही बताने से ही पाक का एजेंडा साफ हो जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+