क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

आजाद भारत की पहली IAS ऑफिसर अन्ना राजम का निधन

आजादी के बाद देश की पहली आईएएस ऑफिसर अन्ना राजम मल्होत्रा का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सोमवार को मुंबई के अंधेरी स्थित घर में उन्होंने अंतिम सांसे लीं। अन्ना राजम मल्होत्रा का जन्म जुलाई 1927 में केरल के एर्नाकुलम जिले में अन्ना राजम जॉर्ज के रूप में हुआ था।

Google Oneindia News

मुंबई। आजादी के बाद देश की पहली आईएएस ऑफिसर अन्ना राजम मल्होत्रा का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सोमवार को मुंबई के अंधेरी स्थित घर में उन्होंने अंतिम सांसे लीं। अन्ना राजम मल्होत्रा का जन्म जुलाई 1927 में केरल के एर्नाकुलम जिले में अन्ना राजम जॉर्ज के रूप में हुआ था। वह मलयालम लेखक पाएलो पॉल की पोती थी।

IAS

उन्होंने आरएन मल्होत्रा से शादी की थी, जो 1985 से लेकर 1990 तक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रहे थे। आरएन मल्होत्रा उनके बैचमेट थे। कोझिकोड में अपनी स्कूलिंग पूरी करने के बाद वो मद्रास विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा के लिए चेन्नई चली गईं थीं। मल्होत्रा ने 1951 में सिविल सेवा ज्वाइन और मद्रास कैडर का चयन किया था। ऐसा करने वालीं वो आजाद भारत की पहली महिला थीं।

ये भी पढ़ें: बीवी ने पति को दिए अपनी मां से कम पकौड़े, गुस्साए पति ने कर दी सास की हत्या

तब उन्होंने मद्रास में मुख्यमंत्री सी राजगोपालाचारी के अधीन अपनी सेवाएं दी थीं। उन्होंने तमिलनाडु के सात मुख्यमंत्रियों के अधीन कार्य किया था। उन्हें मुंबई के पास देश के मॉडर्न पोर्ट जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT) की स्थापना में उनके योगदान के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने जेएनपीटी की अध्यक्ष के तौर पर भी अपनी सेवाएं दीं।

दिल्ली में 1982 में हुए एशियन गेम्स में उन्होंने राजीव गांधी के साथ करीबी से काम किया। तब राजीव गांधी सासंद थे और खेलों का चार्ज उन्हें दिया गया था। मल्होत्रा आठ राष्ट्र दौरों पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ भी गई थीं। उन्होंने गृह मंत्रालय के पर्सोनल सेक्शन में भी काम किया था। साल 1989 में उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें: पूर्व IAS का नौकर एक ही रात में बन गया लाखों का मालिक, सच आया सामने तो जाना पड़ा जेल

Comments
English summary
Independent India's First Woman IAS Officer Anna Rajam Malhotra Died At The Age Of 91.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X