'हमारी कोशिश है कि जिन्होंने देश को लूटा है, उनको लौटाना भी पड़े', लालकिले से PM मोदी ने भ्रष्टाचार पर चेताया

'हमारी कोशिश है कि जिन्होंने देश को लूटा है, उनको लौटाना भी पड़े...', लालकिले से पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार पर चेताया

नई दिल्ली, 15 अगस्त: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले से दिए अपने ऐतिहासिक भाषण में देश में फैले भ्रष्टाचार पर चेताया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा है और देश को उससे लड़ना ही होगा। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि जिन्होंने देश को लूटा है, उनको लौटाना भी पड़े। पीएम मोदी ने कहा कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ एक निर्णायक कालखंड में कदम रख रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, ''देश के सामने दो बड़ी चुनौतियां हैं, पहली चुनौती - भ्रष्टाचार और दूसरी चुनौती - भाई-भतीजावाद, परिवारवाद।''

Narendra Modi

भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, एक तरफ वो लोग हैं जिनके पास रहने के लिए जगह नहीं है और दूसरी तरफ वो लोग हैं जिनके पास चोरी किया माल रखने की जगह नहीं है। ये स्थिति अच्छी नहीं है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा है, उससे देश को लड़ना ही होगा। हमारी कोशिश है कि जिन्होंने देश को लूटा है, उनको लौटाना भी पड़े, हम इसकी कोशिश कर रहे हैं।''

हम भ्रष्टाचार के खिलाफ एक निर्णायक कालखंड में कदम रख रहे हैं: PM

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''जो लोग पिछली सरकारों में देश को लूटकर भाग गए, उनकी संपत्तियां ज़ब्त करके वापिस लाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि जिन्होंने देश को लूटा है उन्हें लौटाना पड़े वो स्थिति हम पैदा कर रहे हैं। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ एक निर्णायक कालखंड में कदम रख रहे हैं।''

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''जब तक भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारी के प्रति नफरत का भाव पैदा नहीं होता होता, सामाजिक रूप से उसे नीचा देखने के लिए मजबूर नहीं करते, तब तक ये मानसिकता खत्म नहीं होने वाली है।''

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''जब मैं भाई-भतीजावाद और परिवारवाद की बात करता हूं, तो लोगों को लगता है कि मैं सिर्फ राजनीति की बात कर रहा हूं। जी नहीं, दुर्भाग्य से राजनीतिक क्षेत्र की उस बुराई ने हिंदुस्तान के हर संस्थान में परिवारवाद को पोषित कर दिया है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+