Independence Day: लालकिले से महंगाई पर पीएम मोदी का हमला, बोले- हमारा हर संभव प्रयास जारी
Independence Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले से देशवासियों को संबोधित करते हुए महंगाई के मुद्दे पर खुलकर बात की। पीएम मोदी ने कहा कि महंगाई को कम करने के लिए हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं और हमारा प्रयास आगे भी जारी रहेगा।
पीएम ने कहा कि विश्व कोरोना के बाद अभी तक उबर नहीं पाया है, उसने फिर एक नई मुसीबत पैदा की है। आज दुनिया महंगाई के संकट से जूझ रही है। पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को महंगाई ने दबोच रखा है।

हम भी दुनिया से जिन सामान की जरूरत होती है उसे लाते हैं। हमारा दुर्भाग्य है कि सामान को लाने के साथ हमें महंगाई को भी इंपोर्ट करना पड़ता है। पूरी दुनिया को महंगाई ने जकड़कर रखा है।
पीएम मोदी ने कहा कि महंगाई को नियंत्रित रखने के लिए हम भरसक प्रयास कर रहे हैं। पिछले कालखंड की तुलना में हमे कुछ सफलता भी मिली है, लेकिन इतने से ही संतोष नहीं रह सकते।
दुनिया से हमारी चीजें अच्छी हैं, इतने भर से हम सोच नहीं सकते हैं, मुझे मेरे देशवासियों को महंगाई का बोझ कम से कम हो, इस दिशा में और भी कदम उठाने हैं, हम उस कदम को उठाकर रहेंगे। मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
गौर करने वाली बात है कि जुलाई माह के खुदरा महंगाई दर के आंकड़े सामने आ गए हैं। जुलाई माह में खुदरा महंगाई दर 7.44 फीसदी रही है। महंगाई दर बढ़ने की बड़ी वजह टमामटर और सब्जियों के दाम में बढ़ोत्तरी है। पहली बार मौजूदा वित्त वर्ष में महंगाई के आंकड़े आरबीआई के तय स्तर से ऊपर गए हैं।
बता दें कि आरबीआई महंगाई दर को 2-6 फीसदी के बीच में रखने की कोशिश करता है। इस वर्ष जून माह तक महंगाई दर आऱबीआई के तय स्तर के भीतर थी। इस बात आरबीआई की मौद्रिक नीति का ऐलान करते हुए गवर्नर शक्तिकांत दास ने महंगाई को लेकर चेताया भी था और कहा था कि यह 6.2 फीसदी तक जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications