स्वतंत्रता दिवस पर खुद का ऐसे करें स्टाइल, आजादी के रंग में आएंगे डूबे नजर, जानें ये 10 फैशन टिप्स

Independence Day Fashion: स्वतंत्रता दिवस पर खुद का ऐसे करें स्टाइल, आजादी के रंग में आएंगे डूबे नजर

नई दिल्ली,14 अगस्त: भारत इस साल देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस, हर भारतीय के लिए खास होता है, इस दिन लोग देशभक्ति की भावना से भरे होते हैं। स्वतंत्रता दिवस को सेलिब्रेट करने के लिए हर कोई तैयारी करता है। इस दिन लोग खुद को ऐसे तैयार करते हैं कि वो आजादी के रंग में डूबे नजर आएं। हम में से बहुत से लोगों को इस खास दिन के लिए एक ड्रेस कोड बनाते हैं। स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर सबसे बेस्ट आउटफिट पारंपरिक ड्रेस हो सकता है। ट्रेडिशनल ड्रेस फैशन रैंप पर हमेशा छाया रहता है। महिला हो या पुरुष ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ एक्सेसरीज को लेकर एक्सपीरिमेंट कर सकते हैं। आइए जानें स्वतंत्रता दिवस के लिए फैशन टिप्स।

Independence day

1- सफेद रंग इस दिन के लिए सदाबहार रंग है। आप इसे अपने हिसाब से स्टाइल कर सकते हैं। सफेद कुर्ते को आप ऑरेंज बॉटम्स और हरे दुपट्टे के साथ पहन सकते हैं। इस आउटफिट में ट्राई-कलर का एक्सेसरीज से लुक को कम्पलीट कर सकते हैं।

2-इसके अलावा आप महिला हो या पुरुष टॉप-टू-टो व्हाइट लुक ट्राई कर सकते हैं। यानी कुर्ता और पजामा दोनों सफेद रंग पहने और साथ में मल्टीकलर दुपट्टे के साथ यानी आरेंज, सफेद और हरे रंग अपना फाइनल टच दें। आप चाहे तो हरा या आरेंज किसी एक रंग का स्टॉल या दुपट्टा भी ले सकते हैं।

3- अगर आपके पास ऐसा कुछ भी ना हो तो आप सिम्पल सफेद , हरा और केसरिया रंग की चुड़िया, बैंग्लस भी ट्राई कर सकती हैं। लड़के अपने डेली आउटफिट के साथ तिरंगे के रंगों वाली ब्रेस्लेट या बैच लगा सकते हैं।

4 -आजादी के स्लोगन लिखे हुए टी शर्ट भी फैशन में है, उसको ब्लू या सफेद रंग के पैंट के साथ पहनी जा सकती है।

5- महिलाएं तिरंगा साड़ी को पहन सकती हैं। इसके अलावा सफेद रंग की साड़ी के साथ रंगा पिन या ब्रूच पिनअप कर सकती हैं।

6- पुरुष इस खास मौक पर नेहरू जैकेट पहन सकते हैं। सफेद कुर्ते और जींस के ऊपर ऑरेंज या ग्रीन रंग की नेहरू जैकेट ट्राई की जा सकती है।

7-'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर' भारत को प्रमोट करने के लिए बिना कुछ सोचे-समझे आप इस दिन खादी के कपड़ो को पहन सकते हैं।

8- वेस्टर्न और इंडियन ड्रेस को मिलाकर भी आप 15 अगस्त के लिए एक आउटफिट तैयार कर सकते हैं। आप हरा, ग्रीन और ऑरेंज किसी भी कलर के कुर्ता पहनें और जींस और मैचिंग जूते के साथ अपने लुक को कम्पीलट करें।

9 -हर किसी के पास आउटफिट के लिए कपड़ों को मिलाने का समय नहीं मिल पाता है। इसलिए वैसे लोग सिम्पल सफेद, हरा या नारंगी रंग की टी-शर्ट या शर्ट पहन सकते हैं। साथ में तिरंग का बैचपिन लगा लें।

10. ये सब अगर आप कुछ भी ट्राई नहीं करना चाहते हैं तो आप अपने चेहरे या सिर पर घरों में मौजूद रंगों से तिरंगा बना सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+