Independence Day 2024: क्या आप भी डाउनलोड करना चाहते है 'हर घर तिरंगा' सर्टिफिकेट, जानिए तरीका
Har Ghar Tiranga 2024 Campaign: 15 अगस्त, 1947 को भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। भारत को स्वतंत्र हुए 75 साल पूरे हो चुके हैं। इसी क्रम में 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरूआत 9 अगस्त 2024 से हो चुकी है और ये इसका तीसरा संस्करण है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर देशवासी से अपील की है कि 15 अगस्त के अपने-अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहराए। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा,'इस साल स्वतंत्रता दिवस के करीब आते ही, आइए हम एक बार फिर हर घर तिरंगा को एक यादगार जन आंदोलन बनाएं।'

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि मैं अपनी प्रोफ़ाइल तस्वीर बदल रहा हूं और मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप भी ऐसा करके हमारे तिरंगे का जश्न मनाने में मेरा साथ दें और हां, अपनी सेल्फी harghartiranga.com पर साझा करें। इतना ही नहीं, आप 'हर घर तिरंगा' सर्टिफिकेट ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं।
'हर घर तिरंगा' में कैसे भाग लें
- हालांकि, आपको सबसे पहले 'हर घर तिरंगा' अभियान में भाग लेना होगा। इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://harghartiranga.com/ पर जाना होगा।
- यहां आपको कई विकल्प मिलेंगे।
- यहां पर आपको 'Pin a Flag' विकल्प दिखेगा और यहां पर दिए 'अपलोड सेल्फी' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अपको पूरा नाम और मोबाइल नंबर भरें, अपने देश के रूप में भारत चुनें और फिर अपनी सेल्फी अपलोड करें।
- अपनी सेल्फी अपलोड करने के बाद, अगर आप चाहें तो इसे अपने प्रियजनों के साथ साझा करें।
- फिर आपको 'जनरेट सर्टिफिकेट' पर क्लिक करना है और इसके बाद डाउनलोड पर क्लिक कर आप इसे प्राप्त कर सकते हैं।
इस अभियान में भाग लेना बहुत आसान है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी सेल्फी अपलोड करने के बाद, आप आसानी से अपना प्रमाणपत्र बना सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं। यह पहल सभी को देशभक्ति के सामूहिक प्रदर्शन में योगदान करने की अनुमति देती है।












Click it and Unblock the Notifications