Independence Day 2024: क्या सच में पीएम मोदी ने आज लालकिले से दिया अब तक का सबसे लंबा भाषण?
PM Modi Speech on Independence Day: आज पूरा भारत जश्न ए आजादी मना रहा है। देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने लगातार 11वीं बार और 'मोदी 3 सरकार' में पहली बार देश को संबोधित किया।
इसी के साथ ही वो रेडफोर्ट से सबसे ज्यादा बार भाषण देने वाले प्रधानमंत्रियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने जहां अपनी सरकार की उपलद्धियों पर प्रकाश डाला वहीं विरोधियों पर भी निशाना साधा।

उन्होने आज 98 मिनट का लंबा भाषण दिया है और इसी के साथ ही उन्होंने आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अब तक का सबसे लंबा भाषण दिया है।
हालांकि ये रिकार्ड उन्हीं के नाम पर पहले भी अंकित था। उन्होंने साल 2016 में रेड फोर्ट से 94 मिनट की स्पीच दी थी, जबकि साल 2017 में उन्होंने लालकिले के प्राचीर से 56 मिनट तक देश को संबोधित किया था, जो कि उनका अब तक का सबसे छोटा भाषण है।
पीएम मोदी ने स्पीच में किया ज्वलंत मुद्दों का जिक्र
आपको बता दें कि अपनी स्पीच में पीएम मोदी ने अर्थव्यवस्था , कृषि और ग्रामीण विकास , शिक्षा और स्वास्थ्य, वैश्विक संबंध और महिला सशक्तिकरण जैसे गहन मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने अपने स्पीच की शुरुआत में देश के शहीदों को नमन किया और कहा कि आज हम आजादी का जश्न इसलिए मना पा रहे हैं क्योंकि इस आजादी के लिए बहुत सारे लोगों ने त्याग दिया है।
पीएम मोदी के भाषण की खास बातें
- प्रधानमंत्री मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया और बताया कि भारत किस तरह से विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।
- उन्होंने "मेक इन इंडिया" और "आत्मनिर्भर भारत" के तहत शुरू की गई योजनाओं के सफल कार्यान्वयन पर जोर दिया।
- प्रधानमंत्री ने किसानों की आय को दोगुना करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की चर्चा की। उन्होंने "किसान सम्मान निधि" योजना का उल्लेख किया।
- उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, और इंटरनेट जैसी सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया।
- प्रधानमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में किए गए सुधारों की बात की और "न्यू एजुकेशन पॉलिसी" का जिक्र किया।
- प्रधानमंत्री ने देश की सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण सुधारों की भी जानकारी दी।
- प्रधानमंत्री मोदी ने महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों को सराहा और "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" योजना की सफलता की चर्चा की।
- उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों और असमानताओं को दूर करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।












Click it and Unblock the Notifications