Independence Day 2021: मोदी ने लगातार 8वीं बार लालकिले पर फहराया तिरंगा, हर बार बदला PM के 'साफे' का रंग
नई

15 अगस्त के लुक को लेकर चर्चित रहते हैं PM मोदी
आपको बता दें कि PM मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं, तब से ही वो हमेशा से ही अपने संबोधन को लेकर चर्चित रहते हैं। उनकी पहचान कुशल वक्ता के रूप में होती है तो वहीं दूसरी ओर वो 15 अगस्त के लुक को लेकर भी आकर्षण का केंद्र रहते हैं।
आइए एक नजर डालते हैं पीएम मोदी के अब तक के 15 अगस्त वाले लुक पर....
Recommended Video

साल 2014 में पीएम मोदी का लुक
साल 2014 में पहली बार पीएम बनने के बाद मोदी लाल किले से देश को संबोधित किया था। उस वक्त उनकी स्पीच की ही तरह उनका लुक भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र था। इस बात को लेकर उनकी देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी चर्चा हुई थी।

साल 2015 में पीएम मोदी का लुक
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार लाल किले पर तिरंगा फहराया। इस खास मौके पर मोदी ने देश की जनता को संबोधित करते हुए 86 मिनट 10 सेकंड भाषण दिया और वो भी पारंपरिक पहनावे में।

साल 2016 में पीएम मोदी का लुक
इस बार पीएम मोदी ने पूरे 94 मिनट का लंबा भाषण देकर इतिहास रचा था। इस बार भी उनके साफे का रंग काफी चोखा था।

साल 2017 में पीएम मोदी का लुक
इस बार पीएम मोदी ने लाल किले से पाकिस्तान को फटकार लगाई थी। इस बार उनकी पगड़ी मेंकेसरिया, लाल और पीले रंग का मिश्रण था।

साल 2018 में पीएम मोदी का लुक
इस बार पीएम मोदी का कुर्ता सफेद और पगड़ी केसरी थी।

साल 2019 में पीएम मोदी का लुक
इस बार पीएम मोदी का कुर्ता सफेद और पगड़ी में सतरंगी रंगों का मिश्रण था।

साल 2020 में पीएम मोदी का लुक
इस बार पीएम मोदी का कुर्ता पीला और साफा केसरिया-पीला था।

साल 2021 में पीएम मोदी का लुक
आज पीएम मोदी आसमानी जैकेट के साथ गुजराती पगड़ी में नजर आए और आज उन्होंने भारत के दोनों पड़ोसी देश...चीन और पाकिस्तान को भारत की शक्ति का एहसास कराया।












Click it and Unblock the Notifications