क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया ये खास वीडियो, खूब हो रही तारीफ

Google Oneindia News

नई दिल्ली। देश आज अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की मुबारकबाद दी है। प्रियंका ने इस मौके पर ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में उन औरतों के बारे में बताया गया है, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में बड़ा योगदान दिया। प्रियंका ने लिखा कि औरतें उठ खड़ी होती हैं तो इतिहास बना देती हैं।

महिलाएं इतिहास बना देती हैं

महिलाएं इतिहास बना देती हैं

वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा है- जब महिलाएं बदलाव की ओर बढ़ती हैं तो फिर वो इतिहास बना देती हैं। आप सभी को स्वंतत्रता दिवस की शुभकामनाएं। इस वीडियो में आजादी की लड़ाई लड़ने वाली महिलाओं की तस्वीरों को सहेजा गया है। वीडियो में अरुणा आसफ अली, अमृत कौर, कैप्टन लक्ष्मी सहगल, कमला नेहरू, कस्तूरबा गांधी, सरोजिनी नायडू जैसी महान विभूतियों को दिखाया गया है।

सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आ रहा वीडियो

प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। कई लोगों ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। यूजर्स ने इस बात के लिए भी प्रियंका को सराहा है कि उन्होंने आजादी की लड़ाई में शामिल महिलाओं के बारे में जानकारी दी है, जिस पर लोगों को कम पता रहता है। वहीं कई लोगों ने कमेंट कर लिखा कि महिलाएं हमेशा ही बराबरी के साथ लड़ी हैं लेकिन समाज ने ही उन्हें पीछे धकेलने का काम किया है। इसके अलावा भी कई तरह के कमेंट उनकी वीडियो पर आ रहे हैं।

इन सितारों ने भी दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

इन सितारों ने भी दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने लिखा कि 'कोविड 19 के खिलाफ लड़ने वाले सच्चे योद्धा, सलाम, आजादी के इस दिन सभी को शांति और समृद्धि की दुआएं।

एक्ट्रैस स्वरा भास्कर ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वो तिरंगे के रंग की चूड़ियां पहनी नजर आ रही हैं। स्वरा ने लिखा- हैप्पी बर्थडे इंडिया। तुम्हारी खुशबू कभी ना खत्म हो। आई लव यू। सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। अभिनेत्री कंगना रनौत ने लिखा, आओ कुछ ऐसा बन के दिखाएं कि इस देश की मिट्टी को भी हम पे गर्व हो जाए, स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

ये भी पढ़िए- पंडित नेहरू की कही ये बात याद करते हुए राहुल गांधी ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएंये भी पढ़िए- पंडित नेहरू की कही ये बात याद करते हुए राहुल गांधी ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Comments
English summary
Independence Day 2020 priyanka chopra says History is made when women take strides towards change
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X