क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Independence Day 2020: लाल किले से बोले पीएम- भारत ने असाधारण समय में असंभव को संभव किया

Google Oneindia News

नई दिल्ली। देश आज 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह करीब 7:30 बजे ध्‍वजारोहण करने के बाद लालकिले की प्राचीर से राष्‍ट्र को संबोध‍ित किया।। हालांकि इस बार कोरेाना वायरस संक्रमण के कारण आजादी के जश्‍न का समारोह वृहद स्‍तर पर नहीं संपन्‍न हुआ। स्वतंत्रता दिवस के चलते दिल्ली में सुरक्षा के बेहद ही पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Independence Day 2020 15 august pm narendra modi speech live updates

Newest First Oldest First
11:49 AM, 15 Aug

कांग्रेस दफ्तर पर ध्वजारोहण

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने किया ध्वजारोहण, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, अहमद पटेल और केसी वेणुगोपाल रहे मौजूद
10:57 AM, 15 Aug

कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फहराया तिरंगा, दी शुभकामनाएं
10:42 AM, 15 Aug

अमित शाह ने फहराया तिरंगा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर दी शुभकामनाएं
10:34 AM, 15 Aug

सीएम अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, देश को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
10:31 AM, 15 Aug

लालकृष्ण आडवाणी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर फहराया तिरंगा
10:30 AM, 15 Aug

इजरायल ने दी शुभकामनाएं

भारत में इजरायल के राजदूत रॉन मलका ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दी शुभकामनाएं
10:29 AM, 15 Aug

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में फहराया तिरंगा
10:28 AM, 15 Aug

सीएम भूपेश बघेल

रायपुर में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दी शुभकामनाएं
9:45 AM, 15 Aug

मोहन भागवत

महाराष्ट्र के नागपुर स्थित आरएसएस दफ्तर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने फहराया तिरंगा
9:44 AM, 15 Aug

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने आधाकारिक आवास पर फहराया तिरंगा
9:42 AM, 15 Aug

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बेंगलुरु के मानेकशॉ परेड ग्राउंड में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने फहराया तिरंगा
9:40 AM, 15 Aug

जेपी नड्डा

दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने फहराया तिरंगा
9:39 AM, 15 Aug

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर में फहराया तिरंगा
9:38 AM, 15 Aug

उत्तराखंड

उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा झंडा
9:21 AM, 15 Aug

लाल किले से निकले पीएम मोदी

लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण और देश के नाम संबोधन के बाद लाल किले से रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
9:07 AM, 15 Aug

प्रत्येक भारतीय को आगे बढ़ना है

आज भारत ने असाधारण समय में असंभव को संभव किया है, इसी इच्छाशक्ति के साथ प्रत्येक भारतीय को आगे बढ़ना है, वर्ष 2022 हमारी आजादी के 75 वर्ष का पर्व, अब बस आ ही गया है: पीएम मोदी
9:05 AM, 15 Aug

एक भारत-श्रेष्ठ भारत

हमारी Policies, हमारे Process, हमारे Products, सब कुछ बेस्ट होना चाहिए, सर्वश्रेष्ठ होना चाहिए, तभी हम एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार कर पाएंगे: पीएम मोदी
9:04 AM, 15 Aug

अब साधारण से काम नहीं चलेगा

21वीं सदी के इस दशक में अब भारत को नई नीति और नई रीति के साथ ही आगे बढ़ना होगा, अब साधारण से काम नहीं चलेगा: पीएम मोदी
9:02 AM, 15 Aug

अनेकों महत्वपूर्ण पड़ाव पार

बीते एक साल में ही देश ने ऐसे अनेकों महत्वपूर्ण फैसले लिए, अनेकों महत्वपूर्ण पड़ाव पार किए: पीएम मोदी
9:01 AM, 15 Aug

आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए 5 साल

बीते वर्ष मैंने यहीं लाल किले से कहा था कि पिछले पांच साल देश की अपेक्षाओं के लिए थे, और आने वाले पांच साल देश की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए होंगे: पीएम मोदी
8:58 AM, 15 Aug

NCC का विस्तार

अब NCC का विस्तार देश के 173 बॉर्डर और तटीय जिलों तक सुनिश्चित किया जाएगा, इस अभियान के तहत करीब 1 लाख नए NCC Cadets को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी, इसमें भी करीब एक तिहाई बेटियों को ये स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी: पीएम मोदी
8:58 AM, 15 Aug

सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल

अगले 1000 दिन में, लक्षद्वीप को भी सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल से जोड़ दिया जाएगा: पीएम मोदी
8:57 AM, 15 Aug

नई विकास योजनाएं शुरू होंगी

हमारे देश में 1300 से ज्यादा आइसलैंड्स हैं, इनमें से कुछ चुनिंदा आइसलैंड्स को, उनकी भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, देश के विकास में उनके महत्व को ध्यान में रखते हुए, नई विकास योजनाएं शुरू करने पर काम चल रहा है: पीएम मोदी
8:55 AM, 15 Aug

तेज गति से विस्तार

देश की सुरक्षा में हमारे बॉर्डर और कोस्टल इंफ्रास्ट्रक्चर की भी बहुत बड़ी भूमिका है, हिमालय की चोटियां हों या हिंद महासागर के द्वीप, आज देश में रोड और इंटरनेट कनेक्टिविटी का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है, तेज़ गति से विस्तार हो रहा है: पीएम मोदी
8:55 AM, 15 Aug

आत्मनिर्भरता के लिए जुटा भारत

भारत के जितने प्रयास शांति और सौहार्द के लिए हैं, उतनी ही प्रतिबद्धता अपनी सुरक्षा के लिए, अपनी सेना को मजबूत करने की है, भारत अब रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए भी पूरी क्षमता से जुट गया है: पीएम मोदी
8:53 AM, 15 Aug

बौद्ध धर्म की परम्पराएं

इसी प्रकार हमारे पूर्व के ASEAN देश, जो हमारे maritime पड़ोसी भी हैं, वो भी हमारे लिए बहुत विशेष महत्व रखते हैं, इनके साथ भारत का हज़ारों वर्ष पुराना धार्मिक और सांस्कृतिक संबंध है, बौद्ध धर्म की परम्पराएं भी हमें उनसे जोड़ती हैं: पीएम मोदी
8:52 AM, 15 Aug

भारत उनका आभारी है

इनसे से कई देशों में बहुत बड़ी संख्या में भारतीय काम करते हैं, जिस प्रकार इन देशों ने कोरोना संकट के समय भारतीयों की मदद की, भारत सरकार के अनुरोध का सम्मान किया, उसके लिए भारत उनका आभारी है: पीएम मोदी
8:50 AM, 15 Aug

रिश्तों में समरसता

आज पड़ोसी सिर्फ वो ही नहीं हैं जिनसे हमारी भौगोलिक सीमाएं मिलती हैं बल्कि वे भी हैं जिनसे हमारे दिल मिलते हैं, जहां रिश्तों में समरसता होती है, मेल जोल रहता है: पीएम मोदी
8:49 AM, 15 Aug

एक अहम जिम्मेदारी

इस क्षेत्र के देशों के सभी नेताओं की इस विशाल जन समूह के विकास और प्रगति की ओर एक अहम जिम्मेदारी है: पीएम मोदी
8:49 AM, 15 Aug

अनगिनत संभावनाएं

दक्षिण एशिया में दुनिया की एक चौथाई जनसंख्या रहती है, हम सहयोग और सहभागिता से इतनी बड़ी जनसंख्या के विकास और समृद्धि की अनगिनत संभावनाएं पैदा कर सकते हैं: पीएम मोदी
READ MORE

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का देश के नाम संबोधन, बड़ी बातेंराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का देश के नाम संबोधन, बड़ी बातें

Comments
English summary
Independence Day 2020 15 august pm narendra modi speech live updates
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X