भारतीय टीम की जीत पर गदगद हुए अमित शाह, पाकिस्तान पर कसा तंज, सीएम योगी समेत अन्य नेता क्या बोले?
Ind vs Pak t20 World Cup: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बेदह रोमांचक मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया है। मैच में पाकिस्तान को करारी शिकस्त के बाद भारत भर में जश्न मनाया जा रहा है। भारतीय टीम की इस जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए पाकिस्तान पर तीखा तंज कसा।
मैच खत्म होते ही अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'X' पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "शानदार खेल दिखाया टीम इंडिया, फॉर्मेट, जगह और तारीखें बदल जाएं, लेकिन #IndvsPak का नतीजा हमेशा एक जैसा ही रहेगा। पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।"

सीएम योगी बोले- महाशिवरात्रि पर महाविजय
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद तुरंत 'X' पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, "महाशिवरात्रि पर महाविजय की देशवासियों को हार्दिक बधाई! भारतीय क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों का अभिनंदन! जय हिन्द।"
टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर-8 में बनाई जगह
आज के बेहद महत्वपूर्ण मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों के बड़े अंतर से हराकर टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली। भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला, और उन्होंने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 175 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। यह पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी साबित हुआ।
जवाब में पाकिस्तान की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक न सकी और केवल 18 ओवर में 114 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम इंडिया के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने इस जीत को और भी प्रभावशाली बना दिया।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान अब तक 9 बार आमने-सामने आए हैं। इन 9 मुकाबलों में भारत ने 8 बार जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को केवल एक बार ही जीत मिली है, जिससे भारत की इस प्रतिष्ठित प्रतिद्वंद्विता में दबदबा और मजबूत हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications