IND vs AUS: PM मोदी से लेकर नीता अंबानी तक, 100 VIPs आज पहुंचेंगे वर्ल्ड कप फाइनल देखने अहमदाबाद
IND vs AUS World Cup final 2023: गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में आज रविवार 19 नवंबर को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप-2023 ट्रॉफी के भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। वर्ल्ड कप फाइनल का मैच देखने आज पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर विदेशी नेता, बिजनेस और मनोरंजन जगत के बड़ सितारे अहमदाबाद पहुंचेंगे।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियन में आज इस फाइनल मैच को 100 से ज्यादा वीआईपी गेस्ट देखने वाले हैं। इन्ही सभी के स्वागत और सुरक्षा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 100 VIPs के लिस्ट में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स, रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी, आठ से अधिक राज्यों के मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, विधायक, विदेशी राजनयिक, सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के न्यायाधीश, बिजनेस टाइकून और कई बॉलीवुड ए-लिस्टर्स शामिल हैं।

यहां उन मेहमानों की पूरी सूची है, जो IND बनाम AUS विश्व कप फाइनल में देखने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जाएंगे।
• नरेंद्र मोदी, भारत के प्रधान मंत्री
• अनुराग सिंह ठाकुर, भारत के युवा मामले और खेल मंत्री
•ज्योतिरादित्य सिंधिया, भारत के नागरिक उड्डयन मंत्री
• शक्तिकांत दास, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर
• एरिक गैससेटी, भारत में संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत
• हिमंत बिस्वा सरमा, असम के मुख्यमंत्री
• रिचर्ड मार्ल्स, ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधान मंत्री और रक्षा मंत्री
• फिलिप ग्रीन ओएएम, भारत में ऑस्ट्रेलियाई राजदूत
• रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी और परिवार
• सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और अन्य राज्यों की अदालतों के न्यायाधीश
• डॉ. अब्दुलनासिर अलशाली, भारत में संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत
• कॉनराड कोंगकल संगमा, मेघालय के मुख्यमंत्री
• के. शनमुगम, सिंगापुर के गृह मामलों के मंत्री
• उदयनिधि स्टालिन, तमिलनाडु के युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री
• आर्सेलरमित्तल के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी मित्तल और परिवार
• आठ अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री
• खेल सितारे
• भारतीय फिल्म उद्योग की हस्तियां
• अन्य बिजनेस टाइकून
कैसी है सुरक्षा व्यवस्था?
अहमदाबाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। अहमदाबाद पुलिस ने अन्य स्थानों से 2,000 अधिकारियों को बुलाया है। कुल मिलाकर, 6,000 से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान हैं, जो मैच के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंधन करेंगे। इसके अतिरिक्त, स्टेडियम के भीतर पानी और अन्य आवश्यकताओं की भी व्यवस्था की गई है।












Click it and Unblock the Notifications