LPG के दाम में 16.5 रुपए की बढ़ोतरी

सरकार की इस घोषणा के बाद बीपीसीएल, एचपीसीएल और आईओसी के शेयरों में उछाल देखा गया। इसके अलावा इंद्रप्रस्थ गैस के शेयरों में भी सरकार की इस घोषणा के बाद सुधार आया है। सबसे बड़ी तेल मार्केटिंग कंपनी आईओसी ने अपने गैर रियायती सिलेंडरों के दाम 16.50 रदुपए से लेकर 20 रुपए तक बढाए हैं।
गौरतलब है कि साल में प्रत्येक परिवार को 12 रियायती सिलेंडर मिलते हैं। दिल्ली में गैर रियायती एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 922.50 रुपए और मुंबई में 949.50 रुपए होगी। दिल्ली में पहले गैर रियायती सिलेंडर 906 रुपए का था।
बताया जा रहा है कि आगामी 10 जुलाई को पेश हाेने वाले आम बजट के दौरान एलपीजी सिलिंडरों के दामों में और वृद्धि की जा सकती है। दिनों दिन बढ़ रही मंहगाई के खिलाफ आम जन में रोष व्याप्त है तो दूसरी ओर विपक्षी राजनीतिक पार्टियां महंगाई के मुद्दे का पूरा ठीकरा भाजपा के सिर फोड़ रही हैं। कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने अपने बयान में कहा है कि अच्छे दिनों की कोई शुरुआत दिख नहंी रही है जबकि गरीबों के जेब पर मोदी ने सीधा अटैक किया है।












Click it and Unblock the Notifications